पर्व को लेकर सतर्कता

सिमडेगा में 28 जून को निकाला जाएगा मुहर्रम जुलूस, एसपी सिमडेगा क्षेत्र भ्रमण कर स्थिति पर रख रहे नजर

नक्सल दमन विरोधी सप्ताह के मद्देनजर विधि-व्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्था रहेगी चुस्त-दुरुस्त

By Pramod Kumar,News11 Bharat,
सिमडेगा में 28 जून को निकाला जाएगा मुहर्रम जुलूस, एसपी सिमडेगा क्षेत्र भ्रमण कर स्थिति पर रख रहे नजर

आशिष शास्त्री/न्यूज11  भारत

सिमडेगा/डेस्क:  सिमडेगा में 28 जून को मुहर्रम जुलूस निकाला जाएगा. मुहर्रम पर्व एवं नक्सलियों के मनाए जा रहे दमन विरोधी सप्ताह के मद्देनजर क्षेत्र भ्रमण के क्रम में पुलिस कप्तान सिमडेगा के द्वारा विभिन्न थाना का औचक निरीक्षण किया गया.

मुहर्रम जुलूस एवं नक्सल दमन विरोधी सप्ताह के मद्देनजर विधि-व्यवस्था एवं सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से एसपी सिमडेगा द्वारा क्षेत्र भ्रमण के दौरान बानो, गिरदा एवं जलडेगा थाना का औचक निरीक्षण किया गया. निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने थाना की विभिन्न संचिकाओं एवं अभिलेखों का अवलोकन किया. इस क्रम में पाई गई त्रुटियों को शीघ्र दूर करने तथा सभी संचिकाओं को अद्यतन रखने का निर्देश संबंधित पदाधिकारियों को दिया गया. साथ ही क्षेत्र में लगातार प्रभावी गश्ती करने एवं विशेष सतर्कता बनाये रखने हेतु निर्देशित किया.

इसके अतिरिक्त थाना भवन, पुलिस बैरक एवं किचन का भी निरीक्षण कर साफ-सफाई, रखरखाव एवं उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया गया. आवश्यक सुधार एवं व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए.

एसपी ने थाना में पदस्थापित पुलिस पदाधिकारियों एवं जवानों के साथ वार्तालाप कर उनकी समस्याओं एवं आवश्यकताओं की जानकारी प्राप्त की. प्राप्त समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी निराकरण हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए.

एसपी ने सभी थाना प्रभारियों एवं पुलिसकर्मियों को आगामी मुहर्रम पर्व एवं नक्सल सप्ताह के दौरान विशेष सतर्कता बरतने, संवेदनशील क्षेत्रों में नियमित गश्ती, प्रभावी निगरानी तथा विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूरी मुस्तैदी एवं समन्वय के साथ कार्य करने का निर्देश दिया.

यह भी पढ़ें: मद्रास हाई कोर्ट का फैसला बनेगा देश भर के लिए नजीर!: इस्लाम अपनाया तो पिछड़ी जाति का दर्जा खत्म

संबंधित सामग्री

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

ग्रामीणों के अनुसार दोनों वाहन बेंगाबाद की ओर से गिरिडीह की दिशा में जा रहे थे

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

मैंने पहले ही अधिकारियों को किया था आगाह - चंद्रप्रकाश चौधरी

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं के क्रियान्वयन का लिया जायजा

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

सब्जी खरीदने गया था पीड़ित, वापस आने पर मोटरसाइकिल वहां से गायब थी

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

ग्रामीणों ने रोका था निर्माण, अहिल्यापुर पुलिस की मौजूदगी में रविवार को ढलाई का कार्य करा दिया गया पूरा