कार्यप्रणाली पर सवाल

महापौर के करीबी पर नगर निगम का नोटिस, अब जनता ने मांगा जवाब और निष्पक्ष कार्रवाई की मांग

तथ्यों के साथ स्थिति स्पष्ट करने और आरोप सही पाए जाने पर कार्रवाई की मांग

By Pramod Kumar,News11 Bharat,
महापौर के करीबी पर नगर निगम का नोटिस, अब जनता ने मांगा जवाब और निष्पक्ष कार्रवाई की मांग

संतोष श्रीवास्तव/न्यूज़ 11भारत

पलामू/डेस्क:  नगर निगम चुनाव के दौरान महापौर अरुणा शंकर के अत्यंत करीबी माने जाने वाले विष्णुराम ने उनके पक्ष में सक्रिय भूमिका निभाई थी. वर्तमान में उन्हीं पर नगर निगम में कथित वसूली के गंभीर आरोप लगे हैं तथा नगर निगम प्रशासन द्वारा उन्हें नोटिस भी जारी किया गया है. इस पूरे प्रकरण ने नगर निगम की कार्यप्रणाली और पारदर्शिता को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं.

नगर निगम वासियों का कहना है कि जब किसी व्यक्ति के विरुद्ध इतने गंभीर आरोपों के आधार पर निगम द्वारा नोटिस जारी किया जा चुका है, तब यह जानना भी जनता का अधिकार है कि आगे की कार्रवाई क्या होगी. यदि नियम और कानून सभी के लिए समान हैं, तो इस मामले में भी बिना किसी पक्षपात के निष्पक्ष जांच और नियमानुसार कार्रवाई होनी चाहिए.

महापौर से अपेक्षा है कि वे इस मामले पर अपनी स्थिति स्पष्ट करें. यदि लगाए गए आरोप निराधार हैं, तो तथ्यों के साथ जनता के सामने स्थिति स्पष्ट की जाए. वहीं यदि जांच में आरोप सही पाए जाते हैं, तो किसी भी प्रकार के राजनीतिक या व्यक्तिगत संबंधों से ऊपर उठकर दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए.

नगर निगम जैसी महत्वपूर्ण संस्था जनता के विश्वास पर चलती है. इसलिए पारदर्शिता, जवाबदेही और कानून का समान रूप से पालन लोकतांत्रिक व्यवस्था की बुनियादी आवश्यकता है. नगर निगम की जनता अब इस मामले में चुप्पी नहीं, बल्कि स्पष्ट जवाब, निष्पक्ष जांच और ठोस कार्रवाई की अपेक्षा कर रही है.

यह भी पढ़ें: पहली बारिश में ही खुली मेदिनीनगर नगर निगम के दावों की पोल, सड़क पर बहा नालियों का गंदा पानी

संबंधित सामग्री

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

ग्रामीणों के अनुसार दोनों वाहन बेंगाबाद की ओर से गिरिडीह की दिशा में जा रहे थे

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

मैंने पहले ही अधिकारियों को किया था आगाह - चंद्रप्रकाश चौधरी

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं के क्रियान्वयन का लिया जायजा

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

सब्जी खरीदने गया था पीड़ित, वापस आने पर मोटरसाइकिल वहां से गायब थी

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

ग्रामीणों ने रोका था निर्माण, अहिल्यापुर पुलिस की मौजूदगी में रविवार को ढलाई का कार्य करा दिया गया पूरा