न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: देशभर में आज 29 अगस्त को राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया जा रहा है. यह दिन महान हॉकी खिलाड़ी और ‘हॉकी के जादूगर’ मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर मनाया जाता है. मेजर ध्यानचंद का जन्म 29 अगस्त 1905 को हुआ था.
भारत सरकार ने वर्ष 2012 से 29 अगस्त को राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में मनाने की शुरुआत की थी. इस दिवस का उद्देश्य लोगों में खेलों के प्रति जागरूकता बढ़ाना, युवाओं को खेल के लिए प्रेरित करना और खिलाड़ियों की उपलब्धियों को सम्मानित करना है.
राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर रांची समेत झारखंड के विभिन्न जिलों में खेलकूद और जागरूकता से जुड़े कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे. इस मौके पर खिलाड़ियों को सम्मानित करने के साथ युवाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित किया जाएगा. राष्ट्रीय स्तर पर इसी अवसर पर मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार और अर्जुन पुरस्कार समेत विभिन्न खेल पुरस्कार प्रदान किए जाते हैं.
इसे भी पढ़ें: थाना प्रभारी से बदसलूकी मामले में बढ़ीं जयराम महतो की मुश्किलें, 5 दिनों में गिरफ्तारी की मांग