Newlywed woman set ablaze with petrol in Kasmar af

दहेज का बकाया 70 हजार नहीं मिलने पर कसमार में नवविवाहिता को पेट्रोल डालकर जलाया, रिम्स में मौत 

​पलामू जिले के तरहसी थाना क्षेत्र के कसमार गांव में दहेज की बकाया राशि 70 हजार रुपए नहीं मिलने पर एक नवविवाहिता को पेट्रोल डालकर जला दिया गया. कई दिनों तक रांची के रिम्स (RIMS) में इलाज चलने के बाद श

By Vaibhaw Vikram
दहेज का बकाया 70 हजार नहीं मिलने पर कसमार में नवविवाहिता को पेट्रोल डालकर जलाया, रिम्स में मौत 

न्यूज11 भारत
पलामू/डेस्क:
​पलामू जिले के तरहसी थाना क्षेत्र के कसमार गांव में दहेज की बकाया राशि 70 हजार रुपए नहीं मिलने पर एक नवविवाहिता को पेट्रोल डालकर जला दिया गया. कई दिनों तक रांची के रिम्स (RIMS) में इलाज चलने के बाद शुक्रवार को उसने दम तोड़ दिया. मौत के बाद परिजन शव के साथ तरहसी थाना पहुंचे और पति पवन कुमार व ससुर महेंद्र राम के खिलाफ मामला दर्ज कराया. थाना प्रभारी आनंद राम ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि आवेदन प्राप्त हुआ है, केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है. वहीं, मेदिनी राय मेडिकल कॉलेज अस्पताल (MMCH) में दोपहर 12:30 बजे शव का पोस्टमार्टम किया गया.

​25 नवंबर को हुई थी शादी, 70 हजार रुपये थे बकाया
​जानकारी के अनुसार, चतरा जिले के प्रतापपुर थाना क्षेत्र के चौनपुर गांव निवासी बबलू राम ने अपनी 20 वर्षीया पुत्री नेहा कुमारी की शादी 25 नवंबर 2025 को पदमा सूर्य मंदिर में कसमार निवासी पवन कुमार के साथ की थी. शादी के समय डेढ़ लाख रुपए दहेज देने की बात तय हुई थी, जिसमें से 80 हजार रुपए दे दिए गए थे और 70 हजार रुपए बकाया थे.

​प्रताड़ना के बाद 10 जून को लगा दी आग
​परिजनों का आरोप है कि शादी के बाद से ही नेहा को दहेज की बकाया राशि के लिए लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था. नेहा के माता-पिता, मौसी और अन्य रिश्तेदारों ने बताया कि 10 जून को पति और ससुर ने मिलकर नेहा पर पेट्रोल छिड़का और आग लगा दी. घटना की सूचना मिलने पर पिता बबलू राम ने नेहा को पहले मेदिनीनगर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया. स्थिति गंभीर होने पर उसे रांची ले जाया गया, जहाँ पहले एक निजी अस्पताल और बाद में रांची रिम्स में उसका इलाज चला.

​25 जून को इलाज के दौरान डॉक्टरों ने हाथ खड़े कर दिए और मरीज को घर ले जाने की सलाह दी. परिजन नेहा को वापस घर ला रहे थे, तभी 26 जून की सुबह करीब 2 बजे रास्ते में ही उसकी मौत हो गई. मौत के बाद परिजन शव को लेकर सीधे तरहसी थाना पहुंचे.

​पति की सफाई: आरोप बेबुनियाद और निराधार
​इस मामले में आरोपी पति पवन कुमार का कहना है कि पेट्रोल डालकर किसने आग लगाई, इस बात की जानकारी उसे नहीं है. उसने दावा किया कि आग लगने की जानकारी मिलने पर वह नेहा को बचाने गया था और इलाज के दौरान भी साथ रहा. परिजनों द्वारा लगाए गए सभी आरोप बेबुनियाद और निराधार हैं.

यह भी पढ़ें: मुहर्रम के ताजिया और अखाड़ा जुलूस के कारण 27 जून को रांची जिले के सभी विद्यालयों में रहेगा अवकाश

संबंधित सामग्री

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

ग्रामीणों के अनुसार दोनों वाहन बेंगाबाद की ओर से गिरिडीह की दिशा में जा रहे थे

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

मैंने पहले ही अधिकारियों को किया था आगाह - चंद्रप्रकाश चौधरी

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं के क्रियान्वयन का लिया जायजा

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

सब्जी खरीदने गया था पीड़ित, वापस आने पर मोटरसाइकिल वहां से गायब थी

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

ग्रामीणों ने रोका था निर्माण, अहिल्यापुर पुलिस की मौजूदगी में रविवार को ढलाई का कार्य करा दिया गया पूरा