टोरी ROB निर्माण की राह में आ रही बाधा, समाधान करने में जुटे सांसद कालीचरण सिंह

By Vaibhaw Vikram
टोरी ROB निर्माण की राह में आ रही बाधा, समाधान करने में जुटे सांसद कालीचरण सिंह

राहुल कुमार/न्यूज11 भारत
चंदवा/डेस्क:
टोरी में वर्षों से लंबित रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) निर्माण परियोजना को गति देने और इसके मार्ग में आ रही बाधाओं को दूर करने के लिए चतरा सांसद कालीचरण सिंह लगातार प्रयासरत हैं. उक्त बातें सांसद प्रतिनिधि दीपक निषाद ने कही है. उन्होंने बताया कि सांसद कालीचरण सिंह आरओबी निर्माण से जुड़ी विभिन्न समस्याओं के समाधान के लिए लगातार पहल कर रहे हैं. चाहे परियोजना की लागत (प्राक्कलन) में वृद्धि का मामला हो, भूमि अधिग्रहण से संबंधित अड़चनें हों या फिर प्रभावित रैयतों के मुआवजे में बढ़ोतरी का मुद्दा, सांसद ने संबंधित विभागों, मंत्रालयों तथा संसद में भी इस विषय को प्रमुखता से उठाया है. 

उनके प्रयासों का ही परिणाम है कि परियोजना का प्राक्कलन बढ़कर लगभग 119 करोड़ रुपये हो गया है. दीपक निषाद ने कहा कि हाल ही में आयोजित दिशा समिति की बैठक में सांसद ने जिला प्रशासन को आवश्यक निर्देश दिए थे, जिसके बाद परियोजना से संबंधित प्रक्रियाओं में तेजी आई है. उन्होंने उम्मीद जताई कि निकट भविष्य में इसका सकारात्मक परिणाम सामने आएगा और निर्माण कार्य का मार्ग पूरी तरह प्रशस्त होगा.

उन्होंने कहा कि टोरी आरओबी की समस्या दशकों पुरानी और जटिल रही है. विभिन्न प्रशासनिक एवं तकनीकी कारणों से यह महत्वपूर्ण परियोजना लगभग एक दशक से लंबित थी. हालांकि सांसद के सतत प्रयासों और जनहित के प्रति प्रतिबद्धता के कारण अब यह परियोजना अपने अंतिम चरण की ओर बढ़ रही है.

आरओबी निर्माण से संबंधित अधिकांश कागजी प्रक्रियाएं लगभग पूरी कर ली गई हैं. अंत में दीपक निषाद ने कहा कि सांसद कालीचरण सिंह के नेतृत्व में क्षेत्र के विकास का अभियान निरंतर जारी रहेगा तथा जनता के हित से जुड़े प्रत्येक मुद्दे पर सकारात्मक और सार्थक पहल आगे भी की जाती रहेगी.

यह भी पढ़ें: चंदवा में सिरी सीड्स की किसान गोष्ठी आयोजित, डेमो ट्रायल के लिए धान-मक्का बीज वितरित

संबंधित सामग्री

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

ग्रामीणों के अनुसार दोनों वाहन बेंगाबाद की ओर से गिरिडीह की दिशा में जा रहे थे

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

मैंने पहले ही अधिकारियों को किया था आगाह - चंद्रप्रकाश चौधरी

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं के क्रियान्वयन का लिया जायजा

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

सब्जी खरीदने गया था पीड़ित, वापस आने पर मोटरसाइकिल वहां से गायब थी

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

ग्रामीणों ने रोका था निर्माण, अहिल्यापुर पुलिस की मौजूदगी में रविवार को ढलाई का कार्य करा दिया गया पूरा