विश्व दुग्ध दिवस पर मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने राज्यवासियों को दी शुभकामनाएं

कहा – झारखंड दुग्ध उत्पादन में आत्मनिर्भरता की ओर तेजी से बढ़ रहा है

By Ark Sahuliyar
विश्व दुग्ध दिवस पर मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने राज्यवासियों को दी शुभकामनाएं

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
विश्व दुग्ध दिवस (1 जून) के अवसर पर राज्य की कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने राज्यवासियों, दुग्ध उत्पादक किसानों एवं पशुपालकों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि झारखंड दुग्ध उत्पादन के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है. इस लक्ष्य की प्राप्ति के लिए राज्य सरकार निरंतर प्रभावी, दूरदर्शी एवं किसान-केंद्रित पहल कर रही है.

जेएमएफ से जुड़े किसानों को ₹5 प्रति लीटर की प्रोत्साहन राशि 
मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने कहा कि सीमित समय में झारखंड मिल्क फेडरेशन (JMF) ने उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं, जो राज्य के दुग्ध उत्पादक किसानों की मेहनत, समर्पण तथा सरकार की किसान-हितैषी नीतियों का प्रतिफल है. राज्य सरकार द्वारा जेएमएफ से जुड़े किसानों को ₹5 प्रति लीटर की प्रोत्साहन राशि प्रदान की जा रही है, जिससे बड़ी संख्या में किसान डेयरी गतिविधियों से जुड़ रहे हैं.

70 हजार से अधिक किसान जेएमएफ से जुड़े 
उन्होंने बताया कि वर्तमान में 70 हजार से अधिक किसान जेएमएफ से जुड़े हुए हैं और उनकी संख्या लगातार बढ़ रही है. वित्तीय वर्ष 2025-26 में औसत दुग्ध संग्रहण 240 हजार किलोग्राम प्रतिदिन था, जो वर्तमान में बढ़कर 280 हजार किलोग्राम प्रतिदिन हो गया है. यह वृद्धि राज्य के डेयरी क्षेत्र की मजबूत होती आधारशिला और किसानों के बढ़ते विश्वास का प्रमाण है. मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार का लक्ष्य वित्तीय वर्ष 2028-29 तक दुग्ध संग्रहण को बढ़ाकर 500 हजार किलोग्राम प्रतिदिन तक पहुंचाना है. इस महत्वाकांक्षी लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए दुग्ध प्रसंस्करण अवसंरचना का तेजी से विस्तार किया जा रहा है.

रांची में स्थापित की जा रही अत्याधुनिक मिल्क पाउडर प्लांट एवं प्रोडक्ट डेयरी प्लांट 
उन्होंने जानकारी दी कि गिरिडीह एवं सरायकेला-खरसावां जिलों में दो नए डेयरी संयंत्र स्थापित किए जा रहे हैं. इसके अतिरिक्त होटवार, रांची में अत्याधुनिक मिल्क पाउडर प्लांट एवं प्रोडक्ट डेयरी प्लांट स्थापना की जा रही है. इन परियोजनाओं से राज्य की दुग्ध प्रसंस्करण क्षमता में वृद्धि होगी, किसानों को बेहतर बाजार उपलब्ध होगा तथा उनकी आय में उल्लेखनीय बढ़ोतरी सुनिश्चित होगी. मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने कहा कि यह दिवस हमें किसानों, पशुपालकों, दुग्ध सहकारी समितियों एवं डेयरी क्षेत्र से जुड़े सभी कर्मयोगियों के योगदान को सम्मान देने का अवसर प्रदान करता है. उनके अथक परिश्रम से ही राज्य की ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिल रही है.

यह भी पढ़ें- JDU विधायक सरयू राय का बड़ा बयान, कहा- हम NDA के साथ, लेकिन उम्मीदवार पर निर्भर करेगा हमारा समर्थन

 

संबंधित सामग्री

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

ग्रामीणों के अनुसार दोनों वाहन बेंगाबाद की ओर से गिरिडीह की दिशा में जा रहे थे

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

मैंने पहले ही अधिकारियों को किया था आगाह - चंद्रप्रकाश चौधरी

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं के क्रियान्वयन का लिया जायजा

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

सब्जी खरीदने गया था पीड़ित, वापस आने पर मोटरसाइकिल वहां से गायब थी

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

ग्रामीणों ने रोका था निर्माण, अहिल्यापुर पुलिस की मौजूदगी में रविवार को ढलाई का कार्य करा दिया गया पूरा