ऑपरेशन

पलामू में अवैध हथियारों के खिलाफ 'ऑपरेशन सफाया' शुरू, एसपी कपिल चौधरी की सख्त चेतावनी

पुलिस ने अब तक कार्रवाई करते हुए 4 अवैध हथियार जब्त कर लिए हैं

By Pramod Kumar,News11 Bharat,
पलामू में अवैध हथियारों के खिलाफ 'ऑपरेशन सफाया' शुरू, एसपी कपिल चौधरी की सख्त चेतावनी

संतोष श्रीवास्तव/न्यूज़ 11भारत

पलामू/डेस्क:  पलामू पुलिस ने जिले को भयमुक्त और सुरक्षित बनाने के उद्देश्य से अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ 'ऑपरेशन सफाया' की शुरुआत की है. पुलिस अधीक्षक कपिल चौधरी ने बताया कि 1 अगस्त से शुरू किया गया यह विशेष अभियान जिले भर में लगातार जारी रहेगा. इस अभियान के तहत पुलिस ने अब तक कार्रवाई करते हुए 4 अवैध हथियार जब्त कर लिए हैं.

एसपी कपिल चौधरी ने जानकारी दी कि ऑपरेशन सफाया के तहत पूरे पलामू जिले में अब तक 851 अपराधियों को चिह्नित किया गया है. चिह्नित अपराधियों में सबसे अधिक संख्या शहर थाना क्षेत्र की है, जिसके बाद चैनपुर थाना क्षेत्र का स्थान है. पुलिस प्रशासन ने साफ कर दिया है कि गैरकानूनी तरीके से हथियार रखने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और उन पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

अभियान को प्रभावकारी बनाने के लिए पलामू एसपी ने जिले के सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारियों (SDPO) को अपने-अपने क्षेत्रों में कड़ा पहरा रखने और अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ तुरंत सख्त कदम उठाने का निर्देश दिया है.

इसके साथ ही, एसपी पलामू ने आम जनता से भी पुलिस का सहयोग करने की अपील की है. उन्होंने कहा कि नागरिक अवैध गतिविधियों और हथियारों के संबंध में पुलिस को गुप्त रूप से सूचना दे सकते हैं. सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह से गुप्त रखी जाएगी.

यह भी पढ़ें: डुमरी में केंद्रीय विद्यालय की स्थापना की प्रक्रिया शीघ्र पूरी हो - जिला परिषद सदस्य

संबंधित सामग्री

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

ग्रामीणों के अनुसार दोनों वाहन बेंगाबाद की ओर से गिरिडीह की दिशा में जा रहे थे

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

मैंने पहले ही अधिकारियों को किया था आगाह - चंद्रप्रकाश चौधरी

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं के क्रियान्वयन का लिया जायजा

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

सब्जी खरीदने गया था पीड़ित, वापस आने पर मोटरसाइकिल वहां से गायब थी

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

ग्रामीणों ने रोका था निर्माण, अहिल्यापुर पुलिस की मौजूदगी में रविवार को ढलाई का कार्य करा दिया गया पूरा