रांची के प्रतिष्ठित कावेरी रेस्टोरेंट संचालक लव भाटिया की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, जहर खाने की जताई जा रही आशंका 

By Ark Sahuliyar
रांची के प्रतिष्ठित कावेरी रेस्टोरेंट संचालक लव भाटिया की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, जहर खाने की जताई जा रही आशंका 

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
रांची के प्रतिष्ठित कावेरी रेस्टोरेंट संचालक अभिमन्यु भाटिया उर्फ लव भाटिया की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, जहर खाने की आशंका जताई जा रही है. अभिमन्यु भाटिया को गंभीर हालत में अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों की टीम ने उनका इलाज करने का प्रयास किया. हालांकि, इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई. मामले की जांच के लिए FSL टीम को भी बुलाया गया है. सिटी डीएसपी केवी रमन ने जानकारी देते हुए बताया कि कावेरी रेस्टोरेंट लालपुर में ही जहर खाने की बात सामने आ रही है. 

ऑर्किड अस्पताल में कराया गया था भर्ती
जानकारी के अनुसार, अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें गंभीर हालत में लालपुर थाना क्षेत्र स्थित ऑर्किड अस्पताल में भर्ती कराया गया था. जहां इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अस्पताल पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है. रांची के कारोबारी लव भाटिया के निधन से शहर के कारोबारी और सामाजिक जगत में शोक की लहर फैल गई है. 

लव भाटिया रांची के प्रसिद्ध होटल कारोबारी आशीष भाटिया के पुत्र थे. भाटिया परिवार शहर के प्रमुख व्यवसायिक परिवारों में गिना जाता है. मेन रोड स्थित पंजाब स्वीट्स, होटल कैपिटल हिल और चर्च कॉम्प्लेक्स में संचालित कावेरी रेस्टोरेंट इसी परिवार के प्रतिष्ठानों में शामिल हैं. इसके अलावा सर्कुलर रोड, हरमू और कांके रोड में भी कावेरी रेस्टोरेंट की शाखाएं संचालित हैं. बताया जाता है कि लव भाटिया सर्कुलर रोड स्थित कावेरी रेस्टोरेंट के संचालन की जिम्मेदारी संभाल रहे थे.

2009 में हुआ था लव भाटिया का अपहरण
लव भाटिया का नाम करीब 17 वर्ष पहले भी सुर्खियों में आया था. वर्ष 2009 में उनका अपहरण कर लिया गया था, जिसने पूरे रांची शहर को झकझोर दिया था. बताया जाता है कि वे मेन रोड स्थित पंजाब स्वीट हाउस बंद कर देर रात घर लौट रहे थे, तभी अपराधियों ने रास्ते से उनका अपहरण कर लिया था. इस मामले में उनके पिता आशीष भाटिया ने लोअर बाजार थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई थी. उस समय तत्कालीन एसएसपी प्रवीण सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए हजारीबाग में एक बड़े ऑपरेशन के बाद लव भाटिया को सकुशल बरामद किया था.

ये भी पढ़ें- रांची पुलिस का नया कदम : ट्रैफिक जवानों के लिए 'कूलिंग जैकेट' का ट्रायल शुरू

संबंधित सामग्री

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

ग्रामीणों के अनुसार दोनों वाहन बेंगाबाद की ओर से गिरिडीह की दिशा में जा रहे थे

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

मैंने पहले ही अधिकारियों को किया था आगाह - चंद्रप्रकाश चौधरी

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं के क्रियान्वयन का लिया जायजा

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

सब्जी खरीदने गया था पीड़ित, वापस आने पर मोटरसाइकिल वहां से गायब थी

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

ग्रामीणों ने रोका था निर्माण, अहिल्यापुर पुलिस की मौजूदगी में रविवार को ढलाई का कार्य करा दिया गया पूरा