कार्रवाई

पाकुड़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 420 ग्राम गांजा जब्त; एक तस्कर गिरफ्तार

पुलिस को देखकर कुछ लोग मौके से फरार, रानीपुर निवासी अफसर शेख को पुलिस ने मौके पर पकड़ा<br/>

By Pramod Kumar,News11 Bharat,
पाकुड़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 420 ग्राम गांजा जब्त; एक तस्कर गिरफ्तार

न्यूज11  भारत

पाकुड़/डेस्क: पाकुड़: मादक पदार्थों की अवैध बिक्री के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पाकुड़ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 420 ग्राम गांजा बरामद किया है. इस दौरान एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया, जबकि एक अन्य आरोपी की तलाश जारी है.

पाकुड़ एसडीपीओ कुमार गौरव ने बताया कि मुफस्सिल थाना क्षेत्र के तिलभिट्टा गांव स्थित मार्केट के पास एक गली में अफसर शेख और गुलाब शेख की दुकानों से अवैध रूप से ब्राउन शुगर और गांजा बेचे जाने की गुप्त सूचना मिली थी. सूचना के आधार पर एसपी अनुदीप सिंह के निर्देश पर एसडीपीओ के नेतृत्व में विशेष छापेमारी टीम का गठन किया गया.
टीम में मुफस्सिल थाना प्रभारी गौरव कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक अंशु उपाध्याय और रामदुलार सिंह शामिल थे. पहले सूचना का सत्यापन किया गया, इसके बाद तिलभिट्टा मार्केट स्थित दुकानों पर छापेमारी की गई.

पुलिस को देखकर कुछ लोग मौके से फरार हो गए, लेकिन रानीपुर निवासी अफसर शेख को पुलिस ने मौके पर ही पकड़ लिया. दंडाधिकारी की मौजूदगी में उसकी और दुकान की तलाशी लेने पर 107 ग्राम गांजा, गांजा काटने की कैंची और एक लोहे का कटर बरामद हुआ.

पूछताछ के आधार पर गुलाब शेख की दुकान की तलाशी ली गई, जहां से 313 ग्राम गांजा, एक लोहे का कटर और एक कैंची बरामद की गई. इस तरह पुलिस ने कुल 420 ग्राम गांजा जब्त किया.

मामले में मुफस्सिल थाना कांड संख्या 102/2026 दर्ज कर गिरफ्तार आरोपी अफसर शेख से गांजा के स्रोत और नेटवर्क के संबंध में पूछताछ की जा रही है. वहीं फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है.
एसडीपीओ कुमार गौरव ने कहा कि जिले में मादक पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा. उन्होंने लोगों से अपील की कि यदि कहीं भी नशे के कारोबार की जानकारी मिले तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा सके.

यह भी पढ़ें: पाकुड़ में 80वें स्वतंत्रता दिवस की तैयारी शुरू, रानी ज्योतिर्मयी स्टेडियम में होगा मुख्य समारोह

संबंधित सामग्री

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

ग्रामीणों के अनुसार दोनों वाहन बेंगाबाद की ओर से गिरिडीह की दिशा में जा रहे थे

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

मैंने पहले ही अधिकारियों को किया था आगाह - चंद्रप्रकाश चौधरी

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं के क्रियान्वयन का लिया जायजा

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

सब्जी खरीदने गया था पीड़ित, वापस आने पर मोटरसाइकिल वहां से गायब थी

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

ग्रामीणों ने रोका था निर्माण, अहिल्यापुर पुलिस की मौजूदगी में रविवार को ढलाई का कार्य करा दिया गया पूरा