विरासत

हूल दिवस पर याद आया पाकुड़ का इतिहास: 170 साल बाद भी संथाल विद्रोह की गवाही दे रहा मार्टिलो टावर

856 में तत्कालीन अनुमंडल पदाधिकारी सर मार्टिन ने टावर का निर्माण कराया था

By Pramod Kumar,News11 Bharat,
हूल दिवस पर याद आया पाकुड़ का इतिहास: 170 साल बाद भी संथाल विद्रोह की गवाही दे रहा मार्टिलो टावर

न्यूज11  भारत

पाकुड़/डेस्क: पाकुड़  हूल दिवस के मौके पर पाकुड़ का ऐतिहासिक मार्टिलो टावर एक बार फिर संथाल विद्रोह की वीर गाथाओं को याद दिला रहा है. जिला मुख्यालय स्थित शहीद सिद्धो-कान्हू मुर्मू पार्क में मौजूद यह टावर आज भी अंग्रेजी शासन और संथालों के संघर्ष की कहानी बयां करता है.

इतिहासकारों के अनुसार वर्ष 1856 में तत्कालीन अनुमंडल पदाधिकारी सर मार्टिन ने इस टावर का निर्माण कराया था. बताया जाता है कि संथाल विद्रोह के दौरान अंग्रेजी सैनिकों ने संथाल आंदोलनकारियों पर नजर रखने और उनका मुकाबला करने के लिए इस टावर का इस्तेमाल किया था.

जानकारों के मुताबिक अंग्रेजों के अत्याचार और शोषण के खिलाफ बड़ी संख्या में संथाल आदिवासी पारंपरिक हथियारों के साथ धनुष पूजा गांव में जुटे थे. विद्रोह से पहले धनुष की पूजा किए जाने के कारण ही इस स्थान का नाम धनुष पूजा पड़ा.

कहा जाता है कि संथाल विद्रोह की सूचना मिलने के बाद अंग्रेजों ने रातों-रात मार्टिलो टावर का निर्माण कराया. करीब 27 फीट ऊंचे इस टावर का बाहरी व्यास लगभग 17 फीट है. इसमें 52 छिद्र, दो खिड़कियां और एक दरवाजा बना हुआ है. इन्हीं छिद्रों से अंग्रेज सैनिक संथाल विद्रोहियों पर नजर रखते थे और गोलियां चलाते थे.

यह भी पढ़ें: मल्लिकार्जुन खड़गे फिर बने राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष, आधिकारिक संसदीय बुलेटिन जारी

संबंधित सामग्री

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

ग्रामीणों के अनुसार दोनों वाहन बेंगाबाद की ओर से गिरिडीह की दिशा में जा रहे थे

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

मैंने पहले ही अधिकारियों को किया था आगाह - चंद्रप्रकाश चौधरी

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं के क्रियान्वयन का लिया जायजा

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

सब्जी खरीदने गया था पीड़ित, वापस आने पर मोटरसाइकिल वहां से गायब थी

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

ग्रामीणों ने रोका था निर्माण, अहिल्यापुर पुलिस की मौजूदगी में रविवार को ढलाई का कार्य करा दिया गया पूरा