पलामू DC नए की कल्याण विभाग की योजनाओं की समीक्षा, कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश

By Vaibhaw Vikram
पलामू DC नए की कल्याण विभाग की योजनाओं की समीक्षा, कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश

न्यूज11 भारत
पलामू/डेस्क:
पलामू DC दिलीप प्रताप सिंह शेखावत की अध्यक्षता में बुधवार को  समाहरणालय स्थित सभाकक्ष में कल्याण विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित की गयी.बैठक में प्रि-मैट्रिक एवं पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति, मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना, धुमकुड़िया भवन निर्माण, सरना/जाहेरस्थल घेराबंदी, कब्रिस्तान घेराबंदी, मांझी हाउस निर्माण सहित अन्य योजनाओं की अद्यतन स्थिति की विस्तारपूर्वक समीक्षा की गयी.बैठक के दौरान वित्तीय वर्ष 2025-26 में प्रि-मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना की प्रगति की जानकारी दी गयी. बताया गया कि कल्याण विभाग पोर्टल पर कुल 1,76,650 विद्यार्थियों का नामांकन किया गया है, जिनमें से 1,67,460 आवेदन स्वीकृत किये गये हैं. वहीं 1,32,274 विद्यार्थियों का अंतिम रूप से सत्यापन किया जा चुका है.

समीक्षा में यह भी बताया गया कि जिले में अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अल्पसंख्यक एवं पिछड़ी जाति के छात्र-छात्राओं के बीच साइकिल वितरण की प्रक्रिया संचालित है. अब तक 31,523 साइकिलों का वितरण किया जा चुका है, जबकि 1,873 साइकिलें आपूर्तिकर्ता द्वारा अप्राप्त रहने के कारण लंबित हैं.

धुमकुड़िया भवन निर्माण योजना के तहत वित्तीय वर्ष 2025-26 में स्वीकृत 23 योजनाओं में से 4 योजनाएं पूर्ण हो चुकी हैं तथा शेष 19 योजनाओं पर कार्य प्रगति पर है. वहीं सरना/मसना/जाहेर एवं हड़गड़ी स्थल घेराबंदी योजना अंतर्गत विभिन्न वित्तीय वर्षों की योजनाओं की समीक्षा करते हुए लंबित कार्यों को शीघ्र पूर्ण कराने का निर्देश दिया गया.

बैठक में मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना, छात्रावास मरम्मति, धार्मिक स्थल निर्माण तथा अत्याचार निवारण अधिनियम से संबंधित मामलों की भी समीक्षा की गयी. संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया कि सभी योजनाओं का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित करें, ताकि पात्र लाभुकों को योजनाओं का लाभ शीघ्र उपलब्ध कराया जा सके.इस अवसर पर जिला कल्याण पदाधिकारी प्यारेलाल,प्रखंड कल्याण पदाधिकारी समेत अन्य मौजूद रहे.

यह भी पढ़ें: बालू घाट संचालन के विरोध में सपादा ग्राम सभा, सीमांकन के बिना खनन नहीं होने देने की चेतावनी
 

संबंधित सामग्री

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

ग्रामीणों के अनुसार दोनों वाहन बेंगाबाद की ओर से गिरिडीह की दिशा में जा रहे थे

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

मैंने पहले ही अधिकारियों को किया था आगाह - चंद्रप्रकाश चौधरी

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं के क्रियान्वयन का लिया जायजा

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

सब्जी खरीदने गया था पीड़ित, वापस आने पर मोटरसाइकिल वहां से गायब थी

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

ग्रामीणों ने रोका था निर्माण, अहिल्यापुर पुलिस की मौजूदगी में रविवार को ढलाई का कार्य करा दिया गया पूरा