पलामू किले का जीर्णोद्धार शीघ्र, राधाकृष्ण किशोर व रामचंद्र सिंह से मुलाकात के बाद बोले पर्यटन मंत्री सुदीव्य सोनू

By Pramod Kumar,News11 Bharat,
पलामू किले का जीर्णोद्धार शीघ्र, राधाकृष्ण किशोर व रामचंद्र सिंह से मुलाकात के बाद बोले पर्यटन मंत्री सुदीव्य सोनू

न्यूज11  भारत

रांची/डेस्क: पलामू किला का जीर्णोद्धार कार्य को अतिशीघ्र प्रारम्भ कराने के लिए वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर और क्षेत्रीय विधायक रामचंद्र सिंह ने पर्यटन मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू से उनके सरकारी आवास स्थित कार्यालय में मुलाकात किया. पर्यटन मंत्री सोनू ने पलामू किला क्र जीर्णोद्धार के लिए तैयार की जा रही योजना का “पावरपॉइंट प्रस्तुतीकरण” दिखलाया. 

पर्यटन मंत्री ने वित्त मंत्री और क्षेत्रीय विधायक को बताया कि पलामू किला के जीर्णोद्धार के लिए विस्तृत परियोजना प्रतिवेदन (DPR) तैयार कराया जा रहा है. संभावना है कि किले के जीर्णोद्धार के ऊपर 50-60 करोड़ रुपये राशि खर्च होगी. DPR तैयार करने के पश्चात् जीर्णोद्धार कार्य का निविदा आमंत्रित किया जाएगा. वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने पर्यटन विभाग के उपस्थित पदाधिकारियों को कहा कि हर कीमत पर वर्ष 2028 तक पलामू जिला का जीर्णोद्धार का काम पूरा करा लिया जाए. 

पलामू किला के महत्व के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी देते हुए राधाकृष्ण किशोर ने पर्यटन मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू को बताया कि पलामू किला व्याघ्र अभयारण्य क्षेत्र में अवस्थित है. सन 1628 में चेरो वंश के राजा प्रताप राय ने किले का निर्माण कराया था. उसके बाद 1658 में राजा मेदीनिराय ने नए किले का निर्माण की शुरुवात की थी, जो पूरा नहीं हो सका. वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर और क्षेत्रीय विधायक रामचन्द्र सिंह ने बताया कि किले के जीर्णोद्धार के बाद उसका सौंदर्यीकरण और लाइट एंड साउंड आदि की योजना भी प्रस्तावित है. श्री किशोर ने कहा कि आदिवासियों एवं पर्यटन के विकास के लिए ट्राइबल होम स्टे जैसी योजना, जिसमें पर्यटक कुछ दिन ठहर कर प्राकृतिक सौंदर्य के बीच आदिवासी सभ्यता एवं संस्कृति को करीब से देख सकते हैं.

यह भी पढ़ें: पटना कोचिंग सेंटर पर हुई फायरिंग मामले में, मशहूर शिक्षक खान सर ने किया सरेंडर

संबंधित सामग्री

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

ग्रामीणों के अनुसार दोनों वाहन बेंगाबाद की ओर से गिरिडीह की दिशा में जा रहे थे

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

मैंने पहले ही अधिकारियों को किया था आगाह - चंद्रप्रकाश चौधरी

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं के क्रियान्वयन का लिया जायजा

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

सब्जी खरीदने गया था पीड़ित, वापस आने पर मोटरसाइकिल वहां से गायब थी

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

ग्रामीणों ने रोका था निर्माण, अहिल्यापुर पुलिस की मौजूदगी में रविवार को ढलाई का कार्य करा दिया गया पूरा