पलामू में पड़ रही भीषण गर्मी, लू से हलात खराब, पारा 45 डिग्री के पार जनजीवन बेहाल, प्रशासन ने जारी की एडवायजरी

By Pramod Kumar,News11 Bharat,
पलामू में पड़ रही भीषण गर्मी, लू से हलात खराब, पारा 45 डिग्री के पार जनजीवन बेहाल, प्रशासन ने जारी की एडवायजरी

संतोष श्रीवास्तव/न्यूज़ 11भारत

पलामू/डेस्क:  झारखंड का पलामू जिला और विशेषकर डाल्टनगंज इन दिनों भीषण गर्मी और जानलेवा लू की चपेट में है, जिसके कारण यहाँ का तापमान राज्य में सबसे अधिक अनुमानित 45 से 46 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया जा रहा है. कड़कती धूप और गर्म हवाओं के कारण लोग बेहद परेशान हैं और बहुत जरूरी होने पर ही घरों से बाहर निकल रहे हैं. स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने नागरिकों के लिए एडवायजरी जारी कर अनावश्यक रूप से बाहर न निकलने और धूप से बचने की अपील की है, साथ ही आम जनता की सहूलियत के लिए जगह-जगह पेयजल की व्यवस्था भी की गई है.

इस तपती गर्मी में भी जो लोग अपनी आजीविका और मजबूरी के कारण काम पर निकलने को मजबूर हैं, वे सुरक्षा के लिए अपने साथ पानी और गमछा लेकर चल रहे हैं. धूप और डिहाइड्रेशन से बचने के लिए लोग सड़कों पर सत्तू, नींबू पानी, तरबूज और खरबूजा जैसी चीजों का सेवन करते दिखाई दे रहे हैं. स्थानीय मजदूरों और राहगीरों का कहना है कि पेट भरने के लिए इस जानलेवा गर्मी में भी बाहर निकलना उनकी मजबूरी है, इसलिए वे पूरी सावधानी बरतते हुए और नींबू पानी का सहारा लेकर अपने काम पर डटे हुए हैं.

यह भी पढ़ें: "चुप्पी तोड़ो स्वस्थ रहो" कार्यशाला से कर्णपुरा में जगी जागरूकता, कर्णपुरा मुखिया ने दिलाया संकल्प

संबंधित सामग्री

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

ग्रामीणों के अनुसार दोनों वाहन बेंगाबाद की ओर से गिरिडीह की दिशा में जा रहे थे

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

मैंने पहले ही अधिकारियों को किया था आगाह - चंद्रप्रकाश चौधरी

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं के क्रियान्वयन का लिया जायजा

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

सब्जी खरीदने गया था पीड़ित, वापस आने पर मोटरसाइकिल वहां से गायब थी

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

ग्रामीणों ने रोका था निर्माण, अहिल्यापुर पुलिस की मौजूदगी में रविवार को ढलाई का कार्य करा दिया गया पूरा