पलामू पुलिस ने ईद-उल-जुहा पर आपसी भाईचारा बनाए रखने की अपील की, अफवाहों से बचने और सतर्क रहने की भी दी सलाह

By Pramod Kumar,News11 Bharat,
पलामू पुलिस ने ईद-उल-जुहा पर आपसी भाईचारा बनाए रखने की अपील की, अफवाहों से बचने और सतर्क रहने की भी दी सलाह

संतोष श्रीवास्तव/न्यूज़ 11भारत

पलामू/डेस्क:  पलामू पुलिस ने आगामी ईद-उल-जुहा (बकरीद) पर्व के मद्देनजर सभी जिला वासियों से शांति, सौहार्द और आपसी भाईचारे के साथ त्योहार मनाने की विशेष अपील की है. पुलिस ने कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग की अपेक्षा करते हुए आम जनता को सचेत किया है कि सोशल मीडिया जैसे फेसबुक, ट्विटर (X), व्हाट्सएप, इंस्टाग्राम और यूट्यूब आदि पर किसी भी प्रकार की तथ्यहीन, भ्रामक, गलत सूचना या धर्म पर आपत्तिजनक टिप्पणी वाले फोटो और वीडियो शेयर अथवा अपलोड करने से पूरी तरह बचें.

पलामू पुलिस द्वारा सोशल मीडिया पर लगातार पैनी नजर रखी जा रही है और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी. इसके अलावा, पुलिस ने अपील की है कि किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें और समाज में शांति बनाए रखें. किसी भी अप्रिय घटना या असामाजिक गतिविधि की सूचना तुरंत कंट्रोल रूम के मोबाइल नंबर 7070452955 अथवा आपातकालीन सेवा नंबर 112 पर देने का अनुरोध किया गया है, जिसके तहत सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह गुप्त रखी जाएगी. पलामू पुलिस ने 'शांति रखें, सतर्क रहें, अफवाहों से दूर रहें' के संदेश के साथ जिला वासियों की सेवा में सदैव तत्पर रहने का भरोसा दिया है.

यह भी पढ़ें: चैनपुर पुलिस ने 18 मवेशियों के साथ एक आरोपी को किया गिरफ्तार, भेजा गया जेल

संबंधित सामग्री

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

ग्रामीणों के अनुसार दोनों वाहन बेंगाबाद की ओर से गिरिडीह की दिशा में जा रहे थे

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

मैंने पहले ही अधिकारियों को किया था आगाह - चंद्रप्रकाश चौधरी

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं के क्रियान्वयन का लिया जायजा

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

सब्जी खरीदने गया था पीड़ित, वापस आने पर मोटरसाइकिल वहां से गायब थी

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

ग्रामीणों ने रोका था निर्माण, अहिल्यापुर पुलिस की मौजूदगी में रविवार को ढलाई का कार्य करा दिया गया पूरा