आत्महत्या

पालकोट: घरेलू विवाद और शराब की लत के कारण व्यक्ति ने लगाई फांसी, जांच में जुटी पुलिस

घटना के बाद पूरे गांव में मातम का माहौल

By Pramod Kumar,News11 Bharat,
पालकोट: घरेलू विवाद और शराब की लत के कारण व्यक्ति ने लगाई फांसी, जांच में जुटी पुलिस

नीरज कुमार साहू/न्यूज11  भारत

पालकोट/डेस्क:  पालकोट थाना क्षेत्र के उमड़ा तिलेईडीह गांव में बुधवार देर रात एतो खड़िया (45 वर्ष) नामक व्यक्ति ने अपने ही घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना के बाद से पूरे गांव में मातम का माहौल है.

शराब के खर्च को लेकर था विवाद:

मृतक की पत्नी रायमुनी देवी ने बताया कि वह दिल्ली में मजदूरी करती हैं और हाल ही में घर लौटी थीं. उनकी कमाई के पैसों को पति ने शराब पीने में खर्च कर दिया था, जिसे लेकर विवाद हुआ था. बुधवार रात खाना खाने के बाद एतो खड़िया दूसरे कमरे में सोने चले गए और देर रात बिजली के तार के सहारे वेंटिलेटर से लटककर अपनी जान दे दी.

पुलिस की कार्रवाई:

गुरुवार सुबह परिजनों ने शव को लटकता देख तुरंत पालकोट थाना को सूचित किया. पुलिस ने मौके पर पहुँचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गुमला भेज दिया है. पुलिस मामला दर्ज कर आगे की जांच में जुट गई है.

यह भी पढ़ें: मोहर्रम पर्व के शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण आयोजन को लेकर उपायुक्त की अध्यक्षता में बैठक आयोजित

संबंधित सामग्री

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

ग्रामीणों के अनुसार दोनों वाहन बेंगाबाद की ओर से गिरिडीह की दिशा में जा रहे थे

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

मैंने पहले ही अधिकारियों को किया था आगाह - चंद्रप्रकाश चौधरी

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं के क्रियान्वयन का लिया जायजा

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

सब्जी खरीदने गया था पीड़ित, वापस आने पर मोटरसाइकिल वहां से गायब थी

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

ग्रामीणों ने रोका था निर्माण, अहिल्यापुर पुलिस की मौजूदगी में रविवार को ढलाई का कार्य करा दिया गया पूरा