जनसमस्या

पंचायत परामर्श यात्रा जारी, पड़वा प्रखंड में ग्रामीणों की समस्याओं पर हुआ सीधा संवाद

बैठकों में स्थानीय ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों ने भाग लिया और क्षेत्र की ज्वलंत समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की

By News11 Bharat,Pramod Kumar,
पंचायत परामर्श यात्रा जारी, पड़वा प्रखंड में ग्रामीणों की समस्याओं पर हुआ सीधा संवाद

संतोष श्रीवास्तव/न्यूज़ 11भारत

पलामू/डेस्क: पूर्व मंत्री K.N.त्रिपाठी का पंचायत परामर्श यात्रा लगातर जारी हैं  इस पंचायत परामर्श यात्रा के तहत आज पड़वा प्रखंड की विभिन्न पंचायतों—छेछौरी, पतरा, मुरमा, पड़वा, लोहड़ा, गाड़ीखास एवं कजरी—का सघन दौरा किया गया. इस दौरान आयोजित बैठकों में स्थानीय ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों ने भाग लिया तथा क्षेत्र की ज्वलंत समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की.

समीक्षा के दौरान ग्रामीणों ने प्रखंड, अंचल और थाना स्तर पर आ रही प्रशासनिक अड़चनों को प्रमुखता से उठाया. स्थानीय लोगों का कहना था कि जाति, आय, निवास प्रमाण-पत्र बनवाने, भूमि व राजस्व संबंधी मामलों के निपटारे और थाना स्तर पर शिकायत दर्ज कराने के लिए उन्हें बार-बार सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगाने पड़ते हैं. इसके अलावा, प्रशासनिक कामकाज में भाषा से जुड़ी व्यावहारिक कठिनाइयों का मुद्दा भी प्रमुखता से सामने आया.

यात्रा के समन्वयकों ने बताया कि इस पहल का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के अंतिम व्यक्ति की समस्याओं को जमीनी स्तर पर समझना, उन्हें संगठित करना और उनकी वाजिब मांगों को संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों एवं शासन तक प्रभावी ढंग से पहुंचाना है, ताकि त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जा सके.

यह भी पढ़ें: भाकपा-माले के वरिष्ठ नेता कॉमरेड आरएन सिंह का निधन, पांकी में उमड़ा जनसैलाब, सुनरे नदी तट पर हुआ अंतिम संस्कार

संबंधित सामग्री

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

ग्रामीणों के अनुसार दोनों वाहन बेंगाबाद की ओर से गिरिडीह की दिशा में जा रहे थे

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

मैंने पहले ही अधिकारियों को किया था आगाह - चंद्रप्रकाश चौधरी

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं के क्रियान्वयन का लिया जायजा

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

सब्जी खरीदने गया था पीड़ित, वापस आने पर मोटरसाइकिल वहां से गायब थी

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

ग्रामीणों ने रोका था निर्माण, अहिल्यापुर पुलिस की मौजूदगी में रविवार को ढलाई का कार्य करा दिया गया पूरा