ईद उलअजहा को लेकर खलारी थाना में शांति समिति की बैठक, अफवाह फैलाने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई

By Pramod Kumar,News11 Bharat,
ईद उलअजहा को लेकर खलारी थाना में शांति समिति की बैठक, अफवाह फैलाने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई

मुमताज अहमद/न्यूज11  भारत 

खलारी/डेस्क:  खलारी. ईद उलअजहा (बकरीद) पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर शुक्रवार को खलारी थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई. बैठक में प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों के साथ शांति समिति के सदस्य और क्षेत्र के गणमान्य लोग मौजूद रहे. बैठक में मुख्य रूप से रामनारायण चौधरी, राम कुमार वर्मा, प्रणव कुमार अंबष्ट एवं जिला परिषद सदस्य उपस्थित थे.

इस दौरान डीएसपी रामनारायण चौधरी ने कहा कि ईद उलअजहा त्याग और बलिदान का पर्व है, जिसे सभी लोगों को आपसी भाईचारे, सौहार्द और शांति के साथ मनाना चाहिए. उन्होंने लोगों से प्रशासन का सहयोग करने और किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान नहीं देने की अपील की.

वहीं थाना प्रभारी राम कुमार वर्मा ने कहा कि पर्व के दौरान क्षेत्र में विशेष सतर्कता बरती जाएगी. उन्होंने शराबियों, असामाजिक तत्वों एवं नशाखुरानी गिरोहों पर पुलिस की विशेष नजर रहने की बात कही. साथ ही लोगों से अपील की गई कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि या घटना की सूचना तुरंत थाना अथवा प्रशासनिक अधिकारियों को सूचना दें. बैठक में सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की चेतावनी भी दी गई. अधिकारियों ने कहा कि शांति व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश करने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा.

बैठक में मोहम्मद वशीर, धर्मेंद्र कुमार सिंह, इम्तियाज अंसारी, इस्माइल अंसारी, मुन्ना देवी, विजय प्रसाद, घनश्याम चौधरी समेत अन्य सदस्य मौजूद थे.

यह भी पढ़ें: गांडेय में खरीफ फसल कार्यशाला आयोजित, किसानों को कम वर्षा आधारित खेती की सलाह

संबंधित सामग्री

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

ग्रामीणों के अनुसार दोनों वाहन बेंगाबाद की ओर से गिरिडीह की दिशा में जा रहे थे

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

मैंने पहले ही अधिकारियों को किया था आगाह - चंद्रप्रकाश चौधरी

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं के क्रियान्वयन का लिया जायजा

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

सब्जी खरीदने गया था पीड़ित, वापस आने पर मोटरसाइकिल वहां से गायब थी

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

ग्रामीणों ने रोका था निर्माण, अहिल्यापुर पुलिस की मौजूदगी में रविवार को ढलाई का कार्य करा दिया गया पूरा