बकरीद को लेकर सोनाहातू थाने में शांति समिति की बैठक, पुलिस ने जारी किए दिशा-निर्देश

By Pramod Kumar,News11 Bharat,
बकरीद को लेकर सोनाहातू थाने में शांति समिति की बैठक, पुलिस ने जारी किए दिशा-निर्देश

न्यूज11  भारत

सोनाहातू/डेस्क: आगामी बकरीद पर्व को लेकर रविवार को सोनाहातू थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी प्रेम प्रदीप कुमार ने किया थाना प्रभारी ने सभी समुदायों से बकरीद का त्योहार आपसी भाईचारे, शांति और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील की. उन्होंने कहा कि पर्व के दौरान संवेदनशील एवं प्रमुख स्थानों पर पुलिस बल और गश्ती दल लगातार तैनात रहेंगे. उन्होंने सोशल मीडिया पर भ्रामक या सांप्रदायिक अफवाह फैलाने वालों को सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि ऐसे लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी. 

 बैठक में चर्चा 

बैठक में 28 मई को मनाया जाने वाला बकरीद पर्व को शांति और सौहार्द के साथ मनाने पर चर्चा की गई. थाना प्रभारी प्रेम प्रदीप कुमार ने कहा कि बकरीद त्याग का पर्व है. इसे आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ मनाएं. उन्होंने स्पष्ट किया कि सोशल मीडिया पर किसी भी तरह की अफवाह या आपत्तिजनक पोस्ट न करें. अफवाह फैलाने वालों पर पुलिस की कड़ी नजर रहेगी. माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी. बैठक में मुखिया विकास सिंह मुंडा मुखिया दीनबंधु सिंह मुंडा जाकिर खान, अमित कुमार आदि उपस्थित थे.

यह भी पढ़ें: शांतिपूर्ण महौल में बकरीद मनाने को लेकर हुई शांति समिति की बैठक, लोगों से शांतिपूर्ण माहौल में बकरीद मनाने की अपील

संबंधित सामग्री

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

ग्रामीणों के अनुसार दोनों वाहन बेंगाबाद की ओर से गिरिडीह की दिशा में जा रहे थे

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

मैंने पहले ही अधिकारियों को किया था आगाह - चंद्रप्रकाश चौधरी

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं के क्रियान्वयन का लिया जायजा

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

सब्जी खरीदने गया था पीड़ित, वापस आने पर मोटरसाइकिल वहां से गायब थी

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

ग्रामीणों ने रोका था निर्माण, अहिल्यापुर पुलिस की मौजूदगी में रविवार को ढलाई का कार्य करा दिया गया पूरा