झारऱंड का मौसम

झारखंडवासियो, 13 सितम्बर तक बारिश से नहीं मिलेगी राहत, मौसम विभाग ने आकाशीय घटनाओं का भी जारी किया अलर्ट

सोमवार को गिरिडीह में सबसे अधिक 112 मिमी वर्षा दर्ज की गई

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
झारखंडवासियो, 13 सितम्बर तक बारिश से नहीं मिलेगी राहत, मौसम विभाग ने आकाशीय घटनाओं का भी जारी किया अलर्ट

न्यूज11  भारत

रांची/डेस्क: मौसम विभाग ने 13 सितम्बर तक आकाशीय घटनाओं के साथ मध्यम दर्जे से लेकर भारी बारिश का अलर्ट झारखंड के लिए जारी किया  है. मौसम विभाग के अनुसार, रांची समेत कई जिलों में तेज हवाओं, वज्रपात की घटनाओं के साथ बारिश का असर दिखाई देगा. मौसम विभाग ने झारखंड के कुछ जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी करते हुए लोगों से सतर्क रहने की भी चेतावनी दी है. क्योंकि वज्रपात की घटनाओं के बीच कुछ लोगों के मारे जाने की भी घटनाएं इन दिनों सामने आई हैं.

पिछले 24 घंटों में कुछ जिलों में भारी बारिश भी रिकॉर्ड की गई है. इसमें सबसे ज्यादा बारिश गिरिडीह जिलों में दर्ज की गई, जहां 112.4 मिमी बारिश हुई है. बता दें कि गिरिडीह उन जिलों में शामिल है, जहां इस साल इससे पहले कम बारिश दर्ज की गई है. 

पिछले कुछ दिनों से राज्य के सूखे इलाकों में दर्ज पलामू और गढ़वा में भी अच्छी बारिश हुई है. कुछ दिनों पहले तक जहां मानसून में औसत बारिश से 50-60 प्रतिशत बारिश दर्ज हुई थी, वहां यह कमी काफी पूरी हो गई है. अब यह कमी घट कर 18-19 प्रतिशत रह गई है. 

तापमान की बात करें तो सबसे ज्यादा तापमान बहरागोड़ा में दर्ज किया गया है. वहां सोमवार को 35.8 डिग्री तापमान दर्ज किया गया  है. जमशेदपुर में 35.0, डाल्टनगंज में 32.8 और बोकारो में 34.5 डिग्री तापमान दर्ज किया गया है.

यह भी पढ़ें: सरकार बताए कि छात्रों पर गंभीर धाराएं वाले मुकदमे वापस लेने के लिए हाईकोर्ट में पहल क्यों नहीं हुई - प्रतुल शाहदेव

संबंधित सामग्री

गोरहर थाने के समीप सरिया रिंग लदा ट्रेलर पलटा, सर्विस रोड से आवागमन बहाल

गोरहर थाने के समीप सरिया रिंग लदा ट्रेलर पलटा, सर्विस रोड से आवागमन बहाल

हादसे के बाद ट्रेलर में लदा सरिया का रिंग पूरे मुख्य मार्ग पर बिखर गया, जिससे कुछ देर के लिए NH पर जाम की स्थिति बन गई

देवरी थाना क्षेत्र के धनुकडीह गांव में 17 वर्षीय किशोरी की वज्रपात से हुई मौत, किशोरी की मांग आकाशीय आपदा में झुलसी

देवरी थाना क्षेत्र के धनुकडीह गांव में 17 वर्षीय किशोरी की वज्रपात से हुई मौत, किशोरी की मांग आकाशीय आपदा में झुलसी

आपदा के वक्त मां-बेटी घर के बगल में खेत से  गाय लाने गई हुई थी तभी दोनों वज्रपात की चपेट में आ गईं<br/>

गांडेय में निर्माणाधीन पावर हाउस में हथियारबंद बदमाशों का धावा, गार्ड को बंधक बनाकर लूटपाट

गांडेय में निर्माणाधीन पावर हाउस में हथियारबंद बदमाशों का धावा, गार्ड को बंधक बनाकर लूटपाट

ट्रांसफार्मर में लगे तांबे समेत अन्य कीमती सामान की लूटपाट की, बदमाशों ने ट्रांसफार्मर का चिमनी बुश और तेल भी बर्बाद कर दिया

चंदवा में दर्दनाक सड़क हादसा: दूध लदी टाटा मैजिक की टक्कर से बाइक सवार की मौत, पत्नी गंभीर

चंदवा में दर्दनाक सड़क हादसा: दूध लदी टाटा मैजिक की टक्कर से बाइक सवार की मौत, पत्नी गंभीर

घायल महिला को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रिम्स, रांची रेफर किया गया है

अब मतदाता सूची को लेकर कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी संकट में! जिस मजिस्ट्रेट के आदेश से जुड़ा था नाम, उसका आदेश

अब मतदाता सूची को लेकर कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी संकट में! जिस मजिस्ट्रेट के आदेश से जुड़ा था नाम, उसका आदेश

राउज एवेन्यू कोर्ट ने प्राथमिकी दर्ज करने से मना करने वाले मजिस्ट्रेट कोर्ट के आदेश को किया रद्द