जागरूकता शिविर

डीवीसी उच्च विद्यालय बोकारो थर्मल में गुप्त नवरात्रि के अवसर पर किया गया पॉक्सो जागरूकता शिविर का आयोजन

अधिनियम 18 वर्ष से कम आयु के किसी भी व्यक्ति को बच्चे के रूप में परिभाषित करता है

By Pramod Kumar,News11 Bharat,
डीवीसी उच्च विद्यालय बोकारो थर्मल में गुप्त नवरात्रि के अवसर पर किया गया पॉक्सो जागरूकता शिविर का आयोजन

राजेश कुमार/न्यूज 11 भारत

बोकारो थर्मल बेरमो/डेस्क: राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा प्राचार्य लक्ष्मी नारायण के निर्देश एवं कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ प्रभाकर कुमार के नेतृत्व में बुधवार को गुप्त नवरात्रि के अवसर पर डी वी सी, उच्च विद्यालय बोकारो थर्मल में पॉक्सो जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया. पोक्सो अधिनियम 14. नवंबर, 2012 को लागू किया गया था जो 1992 में बाल अधिकारों पर संयुक्त राष्ट्र कन्वेंशन के भारत के अनुसमर्थन के परिणामस्वरूप अधिनियमित किया गया था. यह अधिनियम 18 वर्ष से कम आयु के किसी भी व्यक्ति को बच्चे के रूप में परिभाषित करता है. अधिनियम अपराध की गंभीरता के आधार पर सजा का प्रावधान करता है. बच्चों के साथ होने वाले ऐसे अपराधों को रोकने के उद्देश्य से बच्चों के यौन शोषण के मामलों में मृत्युदंड सहित अधिक कठोर दंड का प्रावधान करने की दिशा में वर्ष 2019 में अधिनियम की समीक्षा तथा इसमें संशोधन किया गया था.

भारत सरकार ने पोक्सो नियम, 2020 को भी अधिसूचित कर दिया है. शिविर में पॉक्सो कानून सहित बच्चों के अधिकारों को बतलाया गया. पॉक्सो एक गंभीर और संज्ञेय अपराध है. इसलिए एफआईआर दर्ज होने के बाद पुलिस बिना किसी वारंट के आरोपी को तुरंत गिरफ्तार कर सकती है. पॉक्सो एक्ट के तहत दर्ज मामले गैर जमानती  होते हैं और संशोधन के बाद अब इसमें अग्रिम जमानत का भी कोई प्रावधान नहीं है. नवरात्रि स्पेशल जागरूकता अभियान में एन एस एस स्वयं सेवक भी शामिल रहे जिनमें अंतरा कुमारी, रिया कुमारी, सोनी कुमारी, सुमीत कुमार सिंह, सोनू कुमार शर्मा, हरिश्चंद्र सिंह, अमन तिवारी, नीतू कुमारी, रेशमा परवीन, काजल कुमारी, मोहिनी कुमारी, करण कर्मकार आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे साथ ही  कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ प्रभाकर कुमार, प्राचार्य धनंजय कुमार, शिक्षिका छाया कुमारी, सुकेश प्रजापति, दिनेश कुमार महतो, अमर कांत मालवीय आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे.

यह भी पढ़ें: बेरमो के थानाध्यक्ष ने लोगों से की अपील, किरायेदार के सत्यापन में करें सहयोग

संबंधित सामग्री

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

ग्रामीणों के अनुसार दोनों वाहन बेंगाबाद की ओर से गिरिडीह की दिशा में जा रहे थे

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

मैंने पहले ही अधिकारियों को किया था आगाह - चंद्रप्रकाश चौधरी

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं के क्रियान्वयन का लिया जायजा

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

सब्जी खरीदने गया था पीड़ित, वापस आने पर मोटरसाइकिल वहां से गायब थी

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

ग्रामीणों ने रोका था निर्माण, अहिल्यापुर पुलिस की मौजूदगी में रविवार को ढलाई का कार्य करा दिया गया पूरा