कार्रवाई

अवैध बालू-गिट्टी भंडारण के खिलाफ पुलिस प्रशासन की संयुक्त कार्रवाई, 8500 घन फीट बालू और 3000 घन फीट गिट्टी जब्त

लातेहार थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम हेठपोचरा और मांजर के बीच संयुक्त टीम ने छापेमारी अभियान चलाया

By Pramod Kumar,News11 Bharat,
अवैध बालू-गिट्टी भंडारण के खिलाफ पुलिस प्रशासन की संयुक्त कार्रवाई, 8500 घन फीट बालू और 3000 घन फीट गिट्टी जब्त

अजीत कुमार/न्यूज 11 भारत 

लातेहार : जिले में अवैध खनन एवं खनिजों के अवैध भंडारण के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत लातेहार पुलिस एवं जिला प्रशासन ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में अवैध रूप से भंडारण किए गए बालू एवं गिट्टी को जब्त किया गया है.मिली जानकारी के अनुसार, रविवार को लातेहार थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम हेठपोचरा और मांजर के बीच लातेहार पुलिस एवं जिला प्रशासन की संयुक्त टीम ने छापेमारी अभियान चलाया गया और कार्रवाई के दौरान जमीन में अवैध रूप से भंडारित 8,500 घन फीट बालू तथा 3,000 घन फीट गिट्टी को जब्त किया गया. अभियान में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, खनन निरीक्षक एवं लातेहार थाना प्रभारी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे. संयुक्त टीम ने अवैध खनिज भंडारण के संबंध में आवश्यक साक्ष्य एकत्र करते हुए सामग्री को जब्त कर लिया है.
प्रशासन की ओर से बताया गया है कि मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है. अवैध खनन एवं खनिजों के अवैध परिवहन और भंडारण के विरुद्ध जिला प्रशासन एवं पुलिस की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी.
गौरतलब है कि जिले में प्राकृतिक संसाधनों के अवैध दोहन को रोकने तथा राजस्व क्षति को नियंत्रित करने के उद्देश्य से समय-समय पर संयुक्त छापेमारी अभियान चलाया जाता रहा है.

यह भी पढ़ें: डामुंडा ओडिसा ने यूनिकॉर्न एफसी रांची को 2-1 से हराकर अगले दौर में बनाई जगह

संबंधित सामग्री

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

ग्रामीणों के अनुसार दोनों वाहन बेंगाबाद की ओर से गिरिडीह की दिशा में जा रहे थे

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

मैंने पहले ही अधिकारियों को किया था आगाह - चंद्रप्रकाश चौधरी

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं के क्रियान्वयन का लिया जायजा

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

सब्जी खरीदने गया था पीड़ित, वापस आने पर मोटरसाइकिल वहां से गायब थी

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

ग्रामीणों ने रोका था निर्माण, अहिल्यापुर पुलिस की मौजूदगी में रविवार को ढलाई का कार्य करा दिया गया पूरा