पुलिस की सफलता

रांची रेलवे स्टेशन से 12 किलोग्राम गांजा के साथ पुलिस ने एक तस्कर को किया गिरफ्तार

मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम के लिए विशेष संयुक्त जांच अभियान में मिली सफलता

By Pramod Kumar,News11 Bharat,
रांची रेलवे स्टेशन से 12 किलोग्राम गांजा के साथ पुलिस ने एक तस्कर को किया गिरफ्तार

न्यूज11  भारत

रांची/डेस्क: रेलवे सुरक्षा बल रांची एवं आरपीएफ फ्लाइंग टीम रांची द्वारा मंगलवार को ऑपरेशन "नारकोस" के अंतर्गत रांची रेलवे स्टेशन पर मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम हेतु विशेष संयुक्त जांच अभियान चलाया गया. यह अभियान शिशुपाल कुमार, निरीक्षक आरपीएफ पोस्ट रांची के नेतृत्व एवं पर्यवेक्षण में संचालित किया गया. जांच अभियान के दौरान प्लेटफॉर्म संख्या-01 स्थित वीआईपी गेट के समीप एक संदिग्ध युवक काले एवं हरे रंग का स्काई बैग लेकर बैठा हुआ दिखाई दिया. जांच दल को देखकर वह घबराने लगा, जिस पर उसे रोककर पूछताछ की गई. पूछताछ में उसने अपना नाम बृजराज यादव (19 वर्ष), पिता – निवास यादव, निवासी – ग्राम मटियारवा, थाना पदरौना, जनपद कुशीनगर (उत्तर प्रदेश) बताया. बैग के संबंध में पूछने पर उसने स्वीकार किया कि उसमें गांजा रखा हुआ है.

घटना की सूचना, सहायक सुरक्षा आयुक्त आरपीएफ रांची श्री प्रताप सिंह नेगी को दी गई, जो तुरंत मौके पर पहुंचे तथा संपूर्ण कार्रवाई का पर्यवेक्षण किया. एनडीपीएस अधिनियम के प्रावधानों के अनुसार आवश्यक कानूनी औपचारिकताएं पूर्ण करने एवं स्वतंत्र गवाहों की उपस्थिति में बैग की तलाशी ली गई. तलाशी के दौरान बैग से चार पैकेट बरामद हुए, जिनमें गांजा पाया गया. इस प्रकार कुल 12 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया, जिसकी अनुमानित बाजार कीमत लगभग ₹6,00,000/- है.

पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि उसे मेहंदी अंसारी द्वारा संताला (ओडिशा) से गोरखपुर तक गांजा पहुंचाने का काम सौंपा गया था, जिसके बदले उसे प्रति किलोग्राम ₹1,000/- देने का वादा किया गया था. उसने यह भी बताया कि रांची रेलवे स्टेशन पहुंचने पर आरपीएफ की जांच देखकर मेहंदी अंसारी मौके से फरार हो गया. बरामद गांजा को जब्त एवं सील किया गया. इसके उपरांत आरोपी बृजराज यादव तथा जब्त 12 किलोग्राम गांजा को अग्रिम विधिक कार्रवाई हेतु जीआरपी रांची को सुपुर्द कर दिया गया है. इस कार्रवाई में आरपीएफ अधिकारियों एवं कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही— शिशुपाल कुमार, पोस्ट कमांडर, आरपीएफ पोस्ट रांची, उपनिरीक्षक पवन कुमार, उपनिरीक्षक अजीत कुमार, आरपीएफ फ्लाइंग टीम रांची -आरक्षक दिलीप कुमार जितरवाल शामिल थे.

यह भी पढ़ें: गैंग्सटर प्रिंस खान के गुर्गे राहुल राणा की अग्रिम बेल की सुनवाई, झारखंड हाई कोर्ट ने पुलिस से मांगी केस डायरी

संबंधित सामग्री

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

ग्रामीणों के अनुसार दोनों वाहन बेंगाबाद की ओर से गिरिडीह की दिशा में जा रहे थे

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

मैंने पहले ही अधिकारियों को किया था आगाह - चंद्रप्रकाश चौधरी

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं के क्रियान्वयन का लिया जायजा

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

सब्जी खरीदने गया था पीड़ित, वापस आने पर मोटरसाइकिल वहां से गायब थी

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

ग्रामीणों ने रोका था निर्माण, अहिल्यापुर पुलिस की मौजूदगी में रविवार को ढलाई का कार्य करा दिया गया पूरा