न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क: ओरमांझी थाना क्षेत्र में पुलिस ने बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है. यह अंतराज्य गिरोह राजधानी में बाइक चोरी की घटनाओं को अंजाम देता था. गिरोह रांची, रामगढ़ सहित कई जिलों में एक्टिव था. मामले में 03 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनके पास से 07 बाइक को बरामद किया गया. एंटी क्राइम चेकिंग के दौरान दो आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद मामले का खुलासा हुआ. सिन्टू कुमार और अनिकेत कुमार और चंदन को गिरफ्तार किया गया. आरोपियों द्वारा रांची और रामगढ़ में 35 से 40 बाइक चोरी की गई है. अपराधी पहले रेकी करते थे, फिर मास्टर की के माध्यम से बाइक की चोरी करते थे. बीके का पेपर फर्जी तरीके से बनाकर बेचा जाता था. मामले में अब भी कई अपराधी फरार है, जिनकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है.
यह भी पढ़ें- हत्या के मामले में कोर्ट ने 28 दिनों के भीतर की सुनवाई पूरी, ट्रायल फेस कर रहा आरोपी कार्तिक उर्फ बादल दास बरी
ओरमांझी थाना क्षेत्र में पुलिस ने बाइक चोर गिरोह का किया पर्दाफाश, 03 आरोपी गिरफ्तार
ओरमांझी थाना क्षेत्र में पुलिस ने बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है. यह अंतराज्य गिरोह राजधानी में बाइक चोरी की घटनाओं को अंजाम देता था.
संबंधित सामग्री
कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल
ग्रामीणों के अनुसार दोनों वाहन बेंगाबाद की ओर से गिरिडीह की दिशा में जा रहे थे
उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण
मैंने पहले ही अधिकारियों को किया था आगाह - चंद्रप्रकाश चौधरी
NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण
आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं के क्रियान्वयन का लिया जायजा
दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार
सब्जी खरीदने गया था पीड़ित, वापस आने पर मोटरसाइकिल वहां से गायब थी
अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग
ग्रामीणों ने रोका था निर्माण, अहिल्यापुर पुलिस की मौजूदगी में रविवार को ढलाई का कार्य करा दिया गया पूरा