चंदवा में पुलिस की बड़ी सफलता, 140 किलो गांजा के साथ ट्रक जब्त, गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई

By Pramod Kumar,News11 Bharat,
चंदवा में पुलिस की बड़ी सफलता, 140 किलो गांजा के साथ ट्रक जब्त, गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई

राहुल कुमार/न्यूज11भारत

चंदवा/डेस्क: लातेहार पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए चंदवा थाना क्षेत्र से भारी मात्रा में अवैध गांजा बरामद किया है. पुलिस ने छापेमारी के दौरान 140 किलोग्राम गांजा से लदे एक ट्रक को जब्त किया है.

पुलिस अधीक्षक लातेहार को मिली गुप्त सूचना के आधार पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी संदीप कुमार गुप्ता के नेतृत्व में विशेष अभियान चलाया गया. इस दौरान चंदवा थाना प्रभारी सह पुलिस निरीक्षक अशोक प्रसाद सिंह एवं पुलिस बल की टीम ने रेलवे फाटक के समीप वाहन जांच अभियान चलाया.

जांच के दौरान ट्रक संख्या RJ30GB-1311 की तलाशी ली गई, जिसमें प्लास्टिक के बोरों में छिपाकर रखा गया करीब 140 किलो अवैध गांजा बरामद हुआ. पुलिस ने मौके से ट्रक को जब्त कर लिया.

मामले में ट्रक मालिक, चालक एवं अन्य तस्करों के खिलाफ चंदवा थाना कांड संख्या 104/26 के तहत एनडीपीएस एक्ट की विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है. पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है.

जब्त सामान

  • आयशर कंपनी का 6 चक्का ट्रक
  • कुल 140 किलो अवैध गांजा

छापेमारी दल में शामिल अधिकारी

एसडीपीओ संदीप कुमार गुप्ता, थाना प्रभारी अशोक प्रसाद सिंह समेत चंदवा थाना के कई पुलिस पदाधिकारी एवं सशस्त्र बल के जवान शामिल थे.

यह भी पढ़ें: खरीफ फसल को लेकर भरनो में प्रखंड स्तरीय कार्यशाला आयोजित, किसानों को दी गई आधुनिक खेती की जानकारी

संबंधित सामग्री

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

ग्रामीणों के अनुसार दोनों वाहन बेंगाबाद की ओर से गिरिडीह की दिशा में जा रहे थे

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

मैंने पहले ही अधिकारियों को किया था आगाह - चंद्रप्रकाश चौधरी

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं के क्रियान्वयन का लिया जायजा

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

सब्जी खरीदने गया था पीड़ित, वापस आने पर मोटरसाइकिल वहां से गायब थी

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

ग्रामीणों ने रोका था निर्माण, अहिल्यापुर पुलिस की मौजूदगी में रविवार को ढलाई का कार्य करा दिया गया पूरा