रांची में बकरीद को लेकर पुलिस अलर्ट, निकाला गया फ्लैग मार्च... संवेदनशील इलाकों में ड्रोन से निगरानी

By Ark Sahuliyar
रांची में बकरीद को लेकर पुलिस अलर्ट, निकाला गया फ्लैग मार्च... संवेदनशील इलाकों में ड्रोन से निगरानी

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने के लिए रांची पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में नजर आ रही है. बुधवार को राजधानी रांची में अल्बर्ट एक्का चौक से पुलिस ने फ्लैग मार्च निकाला, जिसमें बाइक दस्ते के साथ बड़ी संख्या में पुलिस बल शामिल रहा. फ्लैग मार्च के दौरान शहर के संवेदनशील और अतिसंवेदनशील इलाकों का निरीक्षण किया गया. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि त्योहार के दौरान किसी भी तरह की अफवाह या माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी. सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए शहर और ग्रामीण इलाकों में विशेष निगरानी रखी जा रही है. इसके तहत ड्रोन कैमरों की मदद से कई क्षेत्रों पर नजर रखी जाएगी.

रांची पुलिस सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर भी लगातार मॉनिटरिंग कर रही है ताकि भड़काऊ पोस्ट या अफवाह फैलाने वाले तत्वों की पहचान की जा सके. प्रशासन ने लोगों से सोशल मीडिया पर किसी भी तरह की भ्रामक जानकारी साझा नहीं करने की अपील की है. सुरक्षा के मद्देनजर जिले में करीब 1000 जवानों की तैनाती की जा रही है. फ्लैग मार्च और सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी के दौरान सिटी एसपी, ग्रामीण एसपी, एएसपी कोतवाली, एसडीएम, डीएसपी और विभिन्न थाना प्रभारी मौजूद रहे. प्रशासन का कहना है कि त्योहार के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं, ताकि लोग शांतिपूर्ण माहौल में बकरीद मना सकें.

यह भी पढ़ें- Jharkhand Cabinet Meeting: झारखंड कैबिनेट की बैठक संपन्न, कुल 39 प्रस्ताव पारित 

संबंधित सामग्री

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

ग्रामीणों के अनुसार दोनों वाहन बेंगाबाद की ओर से गिरिडीह की दिशा में जा रहे थे

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

मैंने पहले ही अधिकारियों को किया था आगाह - चंद्रप्रकाश चौधरी

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं के क्रियान्वयन का लिया जायजा

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

सब्जी खरीदने गया था पीड़ित, वापस आने पर मोटरसाइकिल वहां से गायब थी

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

ग्रामीणों ने रोका था निर्माण, अहिल्यापुर पुलिस की मौजूदगी में रविवार को ढलाई का कार्य करा दिया गया पूरा