होमगार्ड जवान गणेश राम से हुई लूट का पुलिस ने किया खुलासा, दो अपराधी गिरफ्तार.. चोरी की स्कूटी व अन्य सामान बरामद 

By Ark Sahuliyar
होमगार्ड जवान गणेश राम से हुई लूट का पुलिस ने किया खुलासा, दो अपराधी गिरफ्तार.. चोरी की स्कूटी व अन्य सामान बरामद 

न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क:
25 मई को होमगार्ड जवान गणेश राम से हुई लूट का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. बता दें कि होमगार्ड जवान की स्कूटी की लूट हुई थी, जिसके बाद चुटिया थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो अपराधियों को गिरफ्तार किया. आरोपियों के पास से स्कूटी सहित अन्य सामान बरामद हुए. तुपुदाना से पैदल चलकर आए दो अपराधियों के द्वारा इस वारदात को अंजाम दिया गया था. सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने अपराधियों की शिनाख्त की थी. जिसके बाद सोनाहातू थाना क्षेत्र से सुखदेव गांझी और अभिषेक मुंडा को गिरफ्तार किया गया. बताया जा रहा है कि तुपुदाना में दोनों आरोपी दोस्त से मिलने पहुंचे थे, जिसके बाद पैदल चलते हुए चुटिया पहुंचे और होमगार्ड जवान से लूट की वरदात को अंजाम दिया. अपराधियों के द्वारा स्कूटी को मॉडिफाई करा कर और फेक नंबर लगाकर इस्तेमाल करने की योजना थी.

यह भी पढ़ें- ढाई लाख रुपये कर्ज के विवाद में हुए हत्याकांड के आरोपियों को कोर्ट से झटका, जमानत देने से किया इनकार

संबंधित सामग्री

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

ग्रामीणों के अनुसार दोनों वाहन बेंगाबाद की ओर से गिरिडीह की दिशा में जा रहे थे

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

मैंने पहले ही अधिकारियों को किया था आगाह - चंद्रप्रकाश चौधरी

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं के क्रियान्वयन का लिया जायजा

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

सब्जी खरीदने गया था पीड़ित, वापस आने पर मोटरसाइकिल वहां से गायब थी

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

ग्रामीणों ने रोका था निर्माण, अहिल्यापुर पुलिस की मौजूदगी में रविवार को ढलाई का कार्य करा दिया गया पूरा