मौलाना जरजिस अंसारी

मौलाना जरजिस अंसारी के बयान पर भड़के प्रतुल शाह देव, तुरंत गिरफ्तार करने की मांग 

मौलाना जरजिस अंसारी के बयान पर बीजेपी झारखंड के मुख्य प्रवक्ता प्रतुल शाह देव ने कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए तुरंत मौलाना की गिरफ्तारी की मांग की है.

By News11 Bharat
मौलाना जरजिस अंसारी के बयान पर भड़के प्रतुल शाह देव, तुरंत गिरफ्तार करने की मांग 

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
मौलाना जरजिस अंसारी के भगवान श्री कृष्ण को पांच वक्त का नमाजी बताने वाला बयान सुर्ख़ियों में आ गया है. कई हिंदू संगठन के लोग इस पर नाराजगी जता रहे हैं. इसी बीच बीजेपी झारखंड के मुख्य प्रवक्ता प्रतुल शाह देव ने कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए मौलाना के तुरंत गिरफ्तारी की मांग की है. 

 प्रतुल शाह देव ने कहा कि भगवान श्री कृष्ण की गीता 5000 वर्ष पुरानी थी और इस्लाम 1400- 500 वर्ष पुराना है. उसके बाद भी अगर कोई धार्मिक उन्माद को फैलाने के लिए ऐसे बयान देता है तो उस पर कठोरतम कार्रवाई होनी चाहिए और कारावास में डालना चाहिए। आगे उन्होंने कहा कि यह देश सनातनियों का अपमान कतई नहीं सहने वाला है.

क्या है पूरा मामला?

बताते चलें 23 जून को झारखंड के मधुपुर में दी गई भाषण का एक वीडियो इस वक्त तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें जरजिस ने भगवान श्रीकृष्ण को लेकर दावा किया है कि वो मुस्लिम थे और वो दीन (इस्लाम) का प्रचार करते थे. मौलाना जरजिस अंसारी ने अपने भाषण के दौरान श्रीमद्भगवद्गीता के एक श्लोक का 'गलत अर्थ' निकालकर अपनी बात को साबित करने की कोशिश भी की.  

मौलाना जरजिस अंसारी ने कहा, 'हमारे भाई, अगर बुरा न मानें, तो कृष्ण जी भी पांचों वक्त की नमाज पढ़ा करते थे. यकीन न आए तो श्रीमद्भगवद्गीता के छठे अध्याय का 10वां श्लोक देख लीजिए 'योगी युञ्जीत सततमात्मानं एकाकी', जिसमें कृष्ण जी अर्जुन से कह रहे हैं कि हे अर्जुन, ईश्वर की पूजा करो तो पूरे शरीर का योग करो , यानी पूजा सिर्फ खड़े होकर नहीं, बल्कि पूरे शरीर के साथ होनी चाहिए.' 

इसे भी पढ़ें: पलामू: बिजली चोरी के खिलाफ कार्रवाई, 6 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज, 1 लाख 30 हजार का लगा जुर्माना
 
संबंधित सामग्री

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

ग्रामीणों के अनुसार दोनों वाहन बेंगाबाद की ओर से गिरिडीह की दिशा में जा रहे थे

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

मैंने पहले ही अधिकारियों को किया था आगाह - चंद्रप्रकाश चौधरी

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं के क्रियान्वयन का लिया जायजा

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

सब्जी खरीदने गया था पीड़ित, वापस आने पर मोटरसाइकिल वहां से गायब थी

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

ग्रामीणों ने रोका था निर्माण, अहिल्यापुर पुलिस की मौजूदगी में रविवार को ढलाई का कार्य करा दिया गया पूरा