सदर अस्पताल

सिमडेगा: देर रात प्रसव पीड़ा से तड़पती रही गर्भवती, सदर अस्पताल से महिला डॉक्टर गायब, DC ने दिए जांच के आदेश 

गर्भवती महिला को ड्यूटी पर तैनात महिला डॉक्टर के मौजूद नहीं रहने के कारण निजी अस्पताल ले जाना पड़ा.

By : Dipali Kumari
सिमडेगा: देर रात प्रसव पीड़ा से तड़पती रही गर्भवती, सदर अस्पताल से महिला डॉक्टर गायब, DC ने दिए जांच के आदेश 

न्यूज़11 भारत 
सिमडेगा/डेस्क:
सिमडेगा सदर अस्पताल में कल बुधवार देर रात प्रसव पीड़ा से जूझ रही गर्भवती महिला को ड्यूटी पर तैनात महिला डॉक्टर के मौजूद नहीं रहने के कारण निजी अस्पताल ले जाना पड़ा. मामले की जानकारी मिलते ही उपायुक्त कंचन सिंह ने संज्ञान लिया और एसडीओ सुमंत तिर्की को देर रात ही सदर अस्पताल पहुंचकर जांच करने का निर्देश दिया.

जानकारी के अनुसार, प्रियंका नामक गर्भवती महिला सदर अस्पताल में भर्ती थी. बीती रात उसे तेज प्रसव पीड़ा शुरू हुई. इसी दौरान ड्यूटी पर तैनात महिला डॉक्टर शालिनी कुजूर के अस्पताल में मौजूद नहीं होने की बात सामने आई. महिला की हालत को देखते हुए उसके पति मुन्ना ने उसे सदर अस्पताल से रेफर कराया और निजी अस्पताल लेकर चले गए. निजी अस्पताल में भर्ती कराने के बाद प्रियंका का सिजेरियन प्रसव कराया गया, जहां उसने सुरक्षित रूप से बच्चे को जन्म दिया.

इधर डीसी के निर्देश पर एसडीओ सुमंत तिर्की सदर अस्पताल पहुंचे. जांच के दौरान उन्होंने डॉक्टर की ड्यूटी से अनुपस्थिति की पुष्टि की. एसडीओ ने गर्भवती महिला से संबंधित कागजातों की भी जांच की. जांच में यह बात सामने आई कि महिला के पति ने अपनी इच्छा से पत्नी को रेफर कराया था. साथ ही, अस्पताल के चिकित्सक द्वारा पहले ही गर्भवती का केस क्रिटिकल होने की जानकारी दिए जाने की बात भी सामने आई. एसडीओ ने पूरे मामले की जांच कर रिपोर्ट डीसी को सौंप दी है. 

इसे भी पढ़ें: नेपाल बाढ़ में रांची के रामप्रसाद घोष लापता, काठमांडू में करते थे काम; परिजन परेशान

संबंधित सामग्री

बड़ा बाम्बू में फायरिंग से मची सनसनी, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा; देसी कट्टा, मोबाइल और दो बाइक बरामद

बड़ा बाम्बू में फायरिंग से मची सनसनी, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा; देसी कट्टा, मोबाइल और दो बाइक बरामद

खरसावां थाना क्षेत्र में देर रात हुई फायरिंग के बाद पुलिस की कार्रवाई, दोनों आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज.

चैनपुर से लापता दो नाबालिग बच्चियां लातेहार के भीमगढ़ा से सकुशल बरामद, पुलिस ने परिजनों को सौंपा

चैनपुर से लापता दो नाबालिग बच्चियां लातेहार के भीमगढ़ा से सकुशल बरामद, पुलिस ने परिजनों को सौंपा

पलामू जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पनेरीबांध से लापता हुई दो नाबालिग बच्चियों को पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए लातेहार के भीमगढ़ा से सही-सलामत बरामद कर लिया है.

भरनो के महूगांव में स्व. रंथू उरांव की प्रतिमा का हुआ अनावरण, सामाजिक एकता और परंपरा को बचाने का आह्वान

भरनो के महूगांव में स्व. रंथू उरांव की प्रतिमा का हुआ अनावरण, सामाजिक एकता और परंपरा को बचाने का आह्वान

भरनो प्रखंड के मारासिली पंचायत अंतर्गत महूगांव में गुरुवार को सरना समिति महूगांव के तत्वावधान में सरना चौक के समीप स्व. रंथू उरांव की प्रतिमा स्थापित कर विधिवत अनावरण किया गया.

नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति रांची को राजभाषा हिंदी के प्रभावी कार्यान्वयन के लिए ‘प्रशंसनीय श्रेणी’ का पुरस्कार

नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति रांची को राजभाषा हिंदी के प्रभावी कार्यान्वयन के लिए ‘प्रशंसनीय श्रेणी’ का पुरस्कार

सम्मेलन का उद्घाटन 14 सितंबर को हिन्दी दिवस के अवसर पर गृह एवं सहकारिता मंत्री, अमित शाह के द्वारा किया गया.

भैंस चराने के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से 65 वर्षीय बुजुर्ग की मौत

भैंस चराने के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से 65 वर्षीय बुजुर्ग की मौत

छतरपुर प्रखंड के अंतर्गत आने वाले दिनादाग गांव में वज्रपात (आकाशीय बिजली) की चपेट में आने से एक 65 वर्षीय व्यक्ति की असमय मौत हो गई.