Preparations for Rath Yatra intensify in Chauparan

चौपारण में रथयात्रा की तैयारियां तेज, प्रशासन और आयोजकों की संयुक्त बैठक

चौपारण में आगामी 16 जुलाई को आयोजित होने वाली जगन्नाथ रथयात्रा को लेकर प्रशासन और दोनों आयोजन समितियों के बीच समीक्षा बैठक हुई. बैठक में सुरक्षा व्यवस्था, भीड़ प्रबंधन, यातायात, स्वच्छता, स्वास्थ्य, ब

By Vaibhaw Vikram
चौपारण में रथयात्रा की तैयारियां तेज, प्रशासन और आयोजकों की संयुक्त बैठक

विरेन्द्र शर्मा न्यूज़ 11 भारत 
बरही/डेस्क:
चौपारण में आगामी 16 जुलाई को आयोजित होने वाली जगन्नाथ रथयात्रा को लेकर प्रशासन और दोनों आयोजन समितियों के बीच समीक्षा बैठक हुई. बैठक में सुरक्षा व्यवस्था, भीड़ प्रबंधन, यातायात, स्वच्छता, स्वास्थ्य, बिजली, पेयजल, रूट चार्ट तथा श्रद्धालुओं की सुविधाओं सहित सभी महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई. इस वर्ष रथयात्रा में 50 हजार से अधिक श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना जताई गई है.

बैठक की अध्यक्षता एसडीओ जोहान टुडु ने की. इसमें डीएसपी राधा प्रेम किशोर, सीओ संजय यादव, बीडीओ नितेश भास्कर, एसआई दिव्य प्रकाश, स्वास्थ्य, विद्युत, स्वच्छता विभाग तथा जीटी रोड निर्माण कंपनी के प्रतिनिधियों के अलावा दोनों रथयात्रा समितियों के पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे.

बैठक में रथयात्रा के दोनों मार्गों की विस्तृत समीक्षा की गई. जगन्नाथ रथयात्रा प्रबंधन समिति की रथयात्रा सियरकोनी स्थित जगन्नाथ मंदिर से प्रारंभ होकर चैथी मोड़ होते हुए मौसी बिगहा (मौसीबाड़ी) तक जाएगी. इस यात्रा में करीब 50 हजार श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है. वहीं केशरवानी समाज रथयात्रा समिति की रथयात्रा केशरवानी धर्मशाला से निकलकर चौपारण मुख्य बाजार के मार्गों का भ्रमण करेगी.

बैठक के बाद डीएसपी राधा प्रेम किशोर ने अधिकारियों एवं जीटी रोड निर्माण कंपनी के प्रतिनिधियों के साथ पूरे रथयात्रा मार्ग का स्थलीय निरीक्षण किया.  उन्होंने चैथी मोड़ से चतरा मोड़ तक सड़क पर मौजूद अवरोध हटाने, गड्ढों की मरम्मत कराने, साफ-सफाई दुरुस्त करने तथा श्रद्धालुओं की आवाजाही सुगम बनाने के निर्देश दिए.  सिर्यरकोनी मंदिर, जीटी रोड और मौसीबाड़ी क्षेत्र की व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया गया. उन्होंने निर्माण कंपनी को जीटी रोड की व्यवस्था को सुधारने का निर्देश दिए. 

बैठक में महाराजगंज के साप्ताहिक हाट को लेकर भी चर्चा हुई. रथयात्रा के दिन मांस, मछली और शराब की बिक्री पर रोक लगाने तथा उसी दिन साप्ताहिक हाट का आयोजन नहीं करने का प्रस्ताव रखा गया, ताकि श्रद्धालुओं की सुरक्षा और यातायात व्यवस्था प्रभावित न हो. 

बैठक में जगन्नाथ रथयात्रा प्रबंधन समिति के अध्यक्ष हरिश्चंद्र सिंह, सचिव राजदेव यादव, संयोजक अभिषेक सिंह, उपाध्यक्ष संजय सिंह, कोषाध्यक्ष मुनेश्वर गुप्ता, मुखिया गुलाबी यादव, मुखिया प्रतिनिधि बिनोद सिंह, अभिमन्यु भगत, केशरवानी समाज रथयात्रा समिति के राजेश केशरी, भोला केशरी, पंसस प्रतिनिधि अनिल बर्णवाल सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे.

प्रशासन ने आश्वस्त किया कि रथयात्रा के दौरान सुरक्षा, यातायात, स्वास्थ्य, विद्युत, पेयजल और स्वच्छता की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी तथा दोनों समितियों के समन्वय से आयोजन को शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराया जाएगा.

यह भी पढ़ें: बरही में गजराज का आतंक: एक युवक पर किया हमला, मौत

संबंधित सामग्री

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

ग्रामीणों के अनुसार दोनों वाहन बेंगाबाद की ओर से गिरिडीह की दिशा में जा रहे थे

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

मैंने पहले ही अधिकारियों को किया था आगाह - चंद्रप्रकाश चौधरी

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं के क्रियान्वयन का लिया जायजा

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

सब्जी खरीदने गया था पीड़ित, वापस आने पर मोटरसाइकिल वहां से गायब थी

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

ग्रामीणों ने रोका था निर्माण, अहिल्यापुर पुलिस की मौजूदगी में रविवार को ढलाई का कार्य करा दिया गया पूरा