विरेन्द्र शर्मा/न्यूज11 भारत
बरही/डेस्क: बरकट्ठा में प्लस टू हाई स्कूल बरकट्ठा के मैदान में प्रेस क्लब बरकट्ठा की एक अहम बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता प्रेस क्लब अध्यक्ष गोपाल प्रसाद ने की. बैठक में क्षेत्र की निष्पक्ष पत्रकारिता, संगठन की मजबूती तथा पत्रकार हित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई.बैठक को संबोधित करते हुए अध्यक्ष गोपाल प्रसाद ने कहा कि पत्रकार समाज का आईना होते हैं. निष्पक्ष एवं निर्भीक पत्रकारिता के लिए पत्रकारों के बीच आपसी समन्वय और एकजुटता बेहद जरूरी है. उन्होंने प्रेस क्लब को और अधिक सक्रिय एवं सशक्त बनाने पर जोर दिया.
बैठक में प्रेस क्लब सचिव रामकृष्ण पांडेय ने संगठन की आगामी गतिविधियों की जानकारी दी तथा आगे की रणनीतियों पर चर्चा किया. वहीं उपाध्यक्ष ईश्वर यादव ने पत्रकारों के हित में सामूहिक पहल करने की आवश्यकता बताई.बैठक में अजीत बरनवाल, पंकज मोदी, वरिष्ठ पत्रकार सुनील श्रीवास्तव, अनिल बर्नवाल, संतोष पांडेय, सूरज मोदी, मंटू पांडेय, शहबाज खान, विक्रम मोदी एवं पियूष पांडेय समेत कई पत्रकार उपस्थित थे.बैठक के अंत में पत्रकारों ने संगठन की मजबूती एवं सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाने का संकल्प लिया.
यह भी पढ़ें: हैदरनगर में भीषण आग, तीन दुकानें जलकर खाक