गुवा गोलीकांड

गुवा गोलीकांड के शहीदों को प्रो. कालीपद सोरेन ने किया नमन

बोले—बलिदान को याद रखना ही नहीं, उनके सपनों को पूरा करना भी जरूरी

By : Ark Sahuliyar
गुवा गोलीकांड के शहीदों को प्रो. कालीपद सोरेन ने किया नमन

मधु सुदन/न्यूज़11 भारत 
चाईबासा/डेस्क:
गुवा गोलीकांड के अमर शहीदों की स्मृति में आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में शामिल होने मंगलवार को झामुमो के वरिष्ठ नेता एवं शिक्षाविद् प्रो. कालीपद सोरेन गुवा पहुंचे. उन्होंने शहीद स्मारक पर पुष्प अर्पित कर आंदोलन में बलिदान देने वाले शहीदों को श्रद्धांजलि दी.

इस मौके पर प्रो. कालीपद सोरेन ने कहा कि गुवा गोलीकांड झारखंड के इतिहास का एक दर्दनाक अध्याय है, जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता. जल, जंगल और जमीन के साथ झारखंड के हक-अधिकारों की लड़ाई में शहीदों ने अपना सर्वोच्च बलिदान दिया. उनका संघर्ष और त्याग आने वाली पीढ़ियों को अपने अधिकारों की रक्षा के लिए प्रेरणा देता रहेगा.

उन्होंने कहा कि गुवा के शहीदों की स्मृति केवल श्रद्धांजलि कार्यक्रमों तक सीमित नहीं रहनी चाहिए. आदिवासी-मूलवासियों के अधिकारों की रक्षा, जल-जंगल-जमीन के संरक्षण और शहीदों के सपनों को साकार करने के लिए निरंतर प्रयास करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी.

कार्यक्रम में मंत्री दीपक बिरुवा, सिंहभूम सांसद जोबा माझी, मनोहरपुर विधायक जगत माझी, घाटशिला विधायक सोमेश चन्द्र सोरेन, पश्चिमी सिंहभूम जिला परिषद अध्यक्ष लक्ष्मी सुरेन, झामुमो जिलाध्यक्ष सोनाराम सिंकू और जिला सचिव राहुल आदित्य समेत बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे. सभी ने शहीद वेदी पर पुष्प अर्पित कर गुवा गोलीकांड के अमर शहीदों को नमन किया.

संबंधित सामग्री

बड़ा बाम्बू में फायरिंग से मची सनसनी, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा; देसी कट्टा, मोबाइल और दो बाइक बरामद

बड़ा बाम्बू में फायरिंग से मची सनसनी, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा; देसी कट्टा, मोबाइल और दो बाइक बरामद

खरसावां थाना क्षेत्र में देर रात हुई फायरिंग के बाद पुलिस की कार्रवाई, दोनों आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज.

चैनपुर से लापता दो नाबालिग बच्चियां लातेहार के भीमगढ़ा से सकुशल बरामद, पुलिस ने परिजनों को सौंपा

चैनपुर से लापता दो नाबालिग बच्चियां लातेहार के भीमगढ़ा से सकुशल बरामद, पुलिस ने परिजनों को सौंपा

पलामू जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पनेरीबांध से लापता हुई दो नाबालिग बच्चियों को पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए लातेहार के भीमगढ़ा से सही-सलामत बरामद कर लिया है.

भरनो के महूगांव में स्व. रंथू उरांव की प्रतिमा का हुआ अनावरण, सामाजिक एकता और परंपरा को बचाने का आह्वान

भरनो के महूगांव में स्व. रंथू उरांव की प्रतिमा का हुआ अनावरण, सामाजिक एकता और परंपरा को बचाने का आह्वान

भरनो प्रखंड के मारासिली पंचायत अंतर्गत महूगांव में गुरुवार को सरना समिति महूगांव के तत्वावधान में सरना चौक के समीप स्व. रंथू उरांव की प्रतिमा स्थापित कर विधिवत अनावरण किया गया.

नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति रांची को राजभाषा हिंदी के प्रभावी कार्यान्वयन के लिए ‘प्रशंसनीय श्रेणी’ का पुरस्कार

नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति रांची को राजभाषा हिंदी के प्रभावी कार्यान्वयन के लिए ‘प्रशंसनीय श्रेणी’ का पुरस्कार

सम्मेलन का उद्घाटन 14 सितंबर को हिन्दी दिवस के अवसर पर गृह एवं सहकारिता मंत्री, अमित शाह के द्वारा किया गया.

भैंस चराने के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से 65 वर्षीय बुजुर्ग की मौत

भैंस चराने के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से 65 वर्षीय बुजुर्ग की मौत

छतरपुर प्रखंड के अंतर्गत आने वाले दिनादाग गांव में वज्रपात (आकाशीय बिजली) की चपेट में आने से एक 65 वर्षीय व्यक्ति की असमय मौत हो गई.