खलारी प्रखंड कार्यालय में जनता दरबार आयोजित, ग्रामीणों ने रखीं अपनी समस्याएं, निष्पादन का दिया गया निर्देश

By Pramod Kumar,News11 Bharat,
खलारी प्रखंड कार्यालय में जनता दरबार आयोजित, ग्रामीणों ने रखीं अपनी समस्याएं, निष्पादन का दिया गया निर्देश

मुमताज अहमद/न्यूज11  भारत 

खलारी/डेस्क:   खलारी प्रखंड सह अंचल कार्यालय में मंगलवार को जनता दरबार का आयोजन किया गया. जनता दरबार में अंचल अधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रणव कुमार अम्बष्ट ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं तथा संबंधित मामलों के त्वरित निष्पादन का निर्देश दिया. इस दौरान लपरा पंचायत से पहुंची महिलाओं ने अबुवा आवास योजना का लाभ दिलाने को लेकर आवेदन सौंपा. मामले को गंभीरता से लेते हुए प्रखंड विकास पदाधिकारी ने प्रखंड समन्वयक एवं पंचायत सचिव को प्रतीक्षा सूची में नामों की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई करने का निर्देश दिया. वहीं कुछ महिलाओं ने मइयाँ सम्मान योजना में नाम जोड़ने की मांग रखी. इस पर उन्हें आवश्यक प्रपत्र भरकर कार्यालय में जमा करने को कहा गया, ताकि आगे की प्रक्रिया पूरी की जा सके. जनता दरबार में सामाजिक सुरक्षा योजना के अंतर्गत वृद्धा, विधवा एवं अन्य पेंशन से संबंधित कई आवेदन भी प्राप्त हुए. अधिकारियों द्वारा प्राप्त आवेदनों का तत्काल निष्पादन करते हुए संबंधित लाभुकों को आवश्यक सहायता प्रदान की गई. मौके पर प्रखंड एवं अंचल कार्यालय के कर्मी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे.

यह भी पढ़ें:  भीषण गर्मी में करंज पुलिस की सराहनीय पहल, थाना परिसर में पियाऊ की व्यवस्था, गुमशुदा मोबाइल बरामद कर महिला को लौटाया

संबंधित सामग्री

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

ग्रामीणों के अनुसार दोनों वाहन बेंगाबाद की ओर से गिरिडीह की दिशा में जा रहे थे

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

मैंने पहले ही अधिकारियों को किया था आगाह - चंद्रप्रकाश चौधरी

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं के क्रियान्वयन का लिया जायजा

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

सब्जी खरीदने गया था पीड़ित, वापस आने पर मोटरसाइकिल वहां से गायब थी

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

ग्रामीणों ने रोका था निर्माण, अहिल्यापुर पुलिस की मौजूदगी में रविवार को ढलाई का कार्य करा दिया गया पूरा