मनोहरपुर में भालू के हमले में घायल किशोर से मिले जनप्रतिनिधि, सहायता का दिया भरोसा

By Pramod Kumar,News11 Bharat,
मनोहरपुर में भालू के हमले में घायल किशोर से मिले जनप्रतिनिधि, सहायता का दिया भरोसा

न्यूज11  भारत

मनोहरपुर/डेस्क:  सारंडा वन प्रक्षेत्र अंतर्गत बिनुवा गांव के सुरीन टोला निवासी 13 वर्षीय किशोर कृष्णा सुरीन, जो बुधवार को जंगली भालू के हमले में गंभीर रूप से घायल हो गया था, उसका हालचाल जानने गुरुवार को चिड़िया पंचायत समिति सदस्य सुनील दास एवं चिड़िया मुंडा विजय सिंह लागुरी सेल अस्पताल पहुंचे. दोनों जनप्रतिनिधियों ने घायल किशोर एवं उसके परिजनों से मुलाकात कर घटना की जानकारी ली.

इस दौरान उन्होंने अस्पताल में चिकित्सक डॉ. राजकुमार से भी मुलाकात कर कृष्णा की स्वास्थ्य स्थिति के बारे में जानकारी प्राप्त की. पंचायत समिति सदस्य सुनील दास ने परिजनों को आश्वस्त करते हुए कहा कि किशोर की स्थिति फिलहाल स्थिर है और उसके बेहतर इलाज की व्यवस्था की जा रही है. उन्होंने वन विभाग से बात कर पीड़ित परिवार को नियमानुसार सहायता राशि दिलाने का भी भरोसा दिया.

जानकारी के अनुसार, कृष्णा सुरीन बुधवार दोपहर करीब दो बजे अपने दो दोस्तों के साथ बागुनकोचा क्षेत्र में आम तोड़ने गया था. इसी दौरान जंगल से एक विशाल भालू वहां पहुंच गया. भालू को देखते ही तीनों बच्चे भागने लगे, लेकिन भालू ने कृष्णा का पीछा कर उस पर हमला कर दिया. हमले में भालू ने कृष्णा की दोनों जांघों और कमर पर नाखून से गंभीर चोट पहुंचाई. इस बीच उसके साथ मौजूद अन्य दो बच्चों ने शोर मचाना शुरू कर दिया, जिससे भालू जंगल की ओर भाग गया और कृष्णा की जान बच गई. घायल किशोर का उपचार फिलहाल चिड़िया स्थित सेल अस्पताल में चल रहा है.

यह भी पढ़ें: स्वच्छ गांव सुरक्षित जलवायु अभियान के तहत विद्यालय परिसर में लगाया गया फलदार वृक्ष

संबंधित सामग्री

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

ग्रामीणों के अनुसार दोनों वाहन बेंगाबाद की ओर से गिरिडीह की दिशा में जा रहे थे

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

मैंने पहले ही अधिकारियों को किया था आगाह - चंद्रप्रकाश चौधरी

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं के क्रियान्वयन का लिया जायजा

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

सब्जी खरीदने गया था पीड़ित, वापस आने पर मोटरसाइकिल वहां से गायब थी

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

ग्रामीणों ने रोका था निर्माण, अहिल्यापुर पुलिस की मौजूदगी में रविवार को ढलाई का कार्य करा दिया गया पूरा