असमंजस

मानुषमुड़िया–सोनाकड़ा सड़क के शिलान्यास बोर्ड को लेकर सवाल, गलत स्थान पर लगाए जाने का आरोप

विधिवत शिलान्यास से पहले धानघरी–सड़कडीह में बोर्ड लगाए जाने से ग्रामीणों में असमंजस

By : News11 Bharat , Pramod Kumar
मानुषमुड़िया–सोनाकड़ा सड़क के शिलान्यास बोर्ड को लेकर सवाल, गलत स्थान पर लगाए जाने का आरोप

गौरव पाल/न्यूज़ 11 भारत 

बहरागोड़ा/डेस्क: मुख्यमंत्री ग्राम सड़क सुदृढ़ीकरण योजना के तहत मानुषमुड़िया आरईओ रोड से हाटचाली, पांकलो होते हुए सोनाकड़ा तक 3.100 किलोमीटर सड़क के सुदृढ़ीकरण कार्य को लेकर लगाए गए शिलान्यास बोर्ड पर ग्रामीणों ने सवाल उठाए हैं. ग्रामीणों के अनुसार, अभी तक सड़क का विधिवत शिलान्यास नहीं हुआ है, इसके बावजूद धानघरी–सड़कडीह क्षेत्र में बोर्ड लगा दिया गया है.

ग्रामीणों का कहना है कि योजना का निर्धारित मार्ग मानुषमुड़िया आरईओ रोड से हाटचाली, पांकलो होते हुए सोनाकड़ा तक है, जबकि बोर्ड दूसरे स्थान पर लगाया गया है. ऐसे में ग्रामीणों का सवाल है कि बिना स्पष्ट जानकारी और विधिवत शिलान्यास के बोर्ड गलत स्थान पर क्यों लगाया गया?

ग्रामीणों के अनुसार, सड़क योजना के संवेदक का नाम भी स्थानीय लोगों को स्पष्ट रूप से मालूम नहीं है. ग्रामीण कार्य विभाग से मांग की गई है कि मामले की स्थल जांच कर स्वीकृत सड़क मार्ग, कार्यादेश, संवेदक का नाम तथा बोर्ड लगाए जाने के आधार की जानकारी सार्वजनिक की जाए.

ग्रामीणों ने कहा कि मामले से जमशेदपुर सांसद बिद्युत बरण महतो एवं बहरागोड़ा विधायक समीर कुमार महांती को भी अवगत कराया जाएगा. साथ ही संबंधित विभाग से पूरे मामले में पारदर्शिता के साथ जांच कर वास्तविक स्थिति स्पष्ट करने की मांग की जाएगी.

ग्रामीणों का कहना है कि सरकारी योजना के शिलान्यास बोर्ड को निर्धारित स्थल पर ही लगाया जाना चाहिए, ताकि लोगों के बीच किसी प्रकार का भ्रम न रहे.

यह भी पढ़ें: मनोहरपुर में 5 सितंबर को टाटानगर–एर्नाकुलम एक्सप्रेस के ठहराव का शुभारंभ

संबंधित सामग्री

बड़ा बाम्बू में फायरिंग से मची सनसनी, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा; देसी कट्टा, मोबाइल और दो बाइक बरामद

बड़ा बाम्बू में फायरिंग से मची सनसनी, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा; देसी कट्टा, मोबाइल और दो बाइक बरामद

खरसावां थाना क्षेत्र में देर रात हुई फायरिंग के बाद पुलिस की कार्रवाई, दोनों आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज.

चैनपुर से लापता दो नाबालिग बच्चियां लातेहार के भीमगढ़ा से सकुशल बरामद, पुलिस ने परिजनों को सौंपा

चैनपुर से लापता दो नाबालिग बच्चियां लातेहार के भीमगढ़ा से सकुशल बरामद, पुलिस ने परिजनों को सौंपा

पलामू जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पनेरीबांध से लापता हुई दो नाबालिग बच्चियों को पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए लातेहार के भीमगढ़ा से सही-सलामत बरामद कर लिया है.

भरनो के महूगांव में स्व. रंथू उरांव की प्रतिमा का हुआ अनावरण, सामाजिक एकता और परंपरा को बचाने का आह्वान

भरनो के महूगांव में स्व. रंथू उरांव की प्रतिमा का हुआ अनावरण, सामाजिक एकता और परंपरा को बचाने का आह्वान

भरनो प्रखंड के मारासिली पंचायत अंतर्गत महूगांव में गुरुवार को सरना समिति महूगांव के तत्वावधान में सरना चौक के समीप स्व. रंथू उरांव की प्रतिमा स्थापित कर विधिवत अनावरण किया गया.

नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति रांची को राजभाषा हिंदी के प्रभावी कार्यान्वयन के लिए ‘प्रशंसनीय श्रेणी’ का पुरस्कार

नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति रांची को राजभाषा हिंदी के प्रभावी कार्यान्वयन के लिए ‘प्रशंसनीय श्रेणी’ का पुरस्कार

सम्मेलन का उद्घाटन 14 सितंबर को हिन्दी दिवस के अवसर पर गृह एवं सहकारिता मंत्री, अमित शाह के द्वारा किया गया.

भैंस चराने के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से 65 वर्षीय बुजुर्ग की मौत

भैंस चराने के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से 65 वर्षीय बुजुर्ग की मौत

छतरपुर प्रखंड के अंतर्गत आने वाले दिनादाग गांव में वज्रपात (आकाशीय बिजली) की चपेट में आने से एक 65 वर्षीय व्यक्ति की असमय मौत हो गई.