व्यवस्था पर सवाल

मझिगावां पंचायत के लोकया गांव में नाली मरम्मत कार्य पर उठे सवाल, ग्रामीणों का गड़बड़ी का आरोप, प्रखंड प्रमुख ने दी सफाई

प्रखंड प्रमुख ने पूरा काम पूरी गुणवत्ता के साथ और बेहतर तरीके से संपन्न कराने का आश्वासन दिया

By Pramod Kumar,News11 Bharat,
मझिगावां पंचायत के लोकया गांव में नाली मरम्मत कार्य पर उठे सवाल, ग्रामीणों का गड़बड़ी का आरोप, प्रखंड प्रमुख ने दी सफाई

संतोष श्रीवास्तव/न्यूज़ 11भारत

पलामू/डेस्क: चैनपुर प्रखंड के मझिगावां पंचायत अंतर्गत लोकया गांव में नाली मरम्मत और सफाई का काम विवादों में आ गया है. स्थानीय ग्रामीणों ने इस योजना में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी का आरोप लगाया है. ग्रामीणों का सीधा आरोप प्रखंड प्रमुख प्रभा देवी पर है. उनका कहना है कि इस योजना के लिए कुल 4 लाख रुपये की राशि तय की गई थी, लेकिन धरातल पर काम के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति की जा रही है. स्थानीय निवासियों के मुताबिक नाली की मरम्मत और सफाई का काम भी सही तरीके से नहीं किया जा रहा है.

वहीं दूसरी ओर, इन आरोपों पर प्रखंड प्रमुख प्रभा देवी ने स्थिति स्पष्ट की है. उनका कहना है कि नाली मरम्मत का कार्य अभी पूरी तरह थमा नहीं है, बल्कि काम अभी चल रहा है. उन्होंने राशि के दावों पर स्पष्टीकरण देते हुए कहा कि ग्रामीण जिस 4 लाख रुपये का दावा कर रहे हैं वह सही नहीं है, बल्कि इस योजना में 95 हजार रुपये और 90 हजार रुपये की लागत से सफाई और मरम्मत का काम कराया जा रहा है. इसके साथ ही उन्होंने ग्रामीणों को आश्वासन दिया है कि पूरा काम पूरी गुणवत्ता के साथ और बेहतर तरीके से संपन्न कराया जाएगा.

यह भी पढ़ें: नयाग्राम के पास अनियंत्रित होकर पलटी कार, चार लोग घायल; दो की हालत गंभीर, बारीपदा रेफर

संबंधित सामग्री

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

ग्रामीणों के अनुसार दोनों वाहन बेंगाबाद की ओर से गिरिडीह की दिशा में जा रहे थे

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

मैंने पहले ही अधिकारियों को किया था आगाह - चंद्रप्रकाश चौधरी

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं के क्रियान्वयन का लिया जायजा

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

सब्जी खरीदने गया था पीड़ित, वापस आने पर मोटरसाइकिल वहां से गायब थी

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

ग्रामीणों ने रोका था निर्माण, अहिल्यापुर पुलिस की मौजूदगी में रविवार को ढलाई का कार्य करा दिया गया पूरा