झारखंड मौसम

रांची में आज से बारिश की संभावना, विभिन्न जिलों में एक सप्ताह तक जमकर बरसेंगे बादल 

अगले एक सप्ताह के दौरान झारखंड में विभिन्न जगहों पर बारिश की संभावना बनी हुई है. 

By : Dipali Kumari
रांची में आज से बारिश की संभावना, विभिन्न जिलों में एक सप्ताह तक जमकर बरसेंगे बादल 

न्यूज़11 भारत 
रांची/डेस्क: 
झारखंड के मौसम में एक बार फिर से बदलाव होने वाला है. राजधानी रांची समेत विभिन्न जिलों में आज से कुछ दिनों तक बारिश की संभावना बनी हुई है. मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिनों तक आसमान में बादल छाए रहेंगे. साथ ही कई हिस्सों में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है. 

मौसम विभाग ने 17 सितंबर तक राज्य के विभिन्न हिस्सों में तेज बारिश के साथ वज्रपात की भी संभावना जताई है. इस दौरान तेज हवाएं भी चल सकती है. अगले दो दिनों के दौरान राज्य के अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हो सकती है. इसके बाद अगले तीन दिनों में तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं जताई गई है. 
वहीं 18 और 19 सितंबर को भी राज्य में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश या मेघ गर्जन हो सकता है. यानी अगले एक सप्ताह के दौरान झारखंड में विभिन्न जगहों पर बारिश की संभावना बनी हुई है. 

पिछले 24 घंटे में राजधानी रांची में बारिश नहीं हुई, जबकि चाईबासा में 26.2 मिमी, खूंटी में 1.5 मिमी बारिश दर्ज की गई. इस दौरान चाईबासा में अधिकतम तापमान 32.4 डिग्री और डालटनगंज में 33.2 डिग्री दर्ज हुआ. 

इसे भी पढ़ें: रांची: कल रात आसमान में दिखा अद्भुत नजारा, चाँद के पास चमक रहा था शुक्र ग्रह; लोगों ने फोन में कैद की तस्वीरें

संबंधित सामग्री

गोरहर थाने के समीप सरिया रिंग लदा ट्रेलर पलटा, सर्विस रोड से आवागमन बहाल

गोरहर थाने के समीप सरिया रिंग लदा ट्रेलर पलटा, सर्विस रोड से आवागमन बहाल

हादसे के बाद ट्रेलर में लदा सरिया का रिंग पूरे मुख्य मार्ग पर बिखर गया, जिससे कुछ देर के लिए NH पर जाम की स्थिति बन गई

देवरी थाना क्षेत्र के धनुकडीह गांव में 17 वर्षीय किशोरी की वज्रपात से हुई मौत, किशोरी की मांग आकाशीय आपदा में झुलसी

देवरी थाना क्षेत्र के धनुकडीह गांव में 17 वर्षीय किशोरी की वज्रपात से हुई मौत, किशोरी की मांग आकाशीय आपदा में झुलसी

आपदा के वक्त मां-बेटी घर के बगल में खेत से  गाय लाने गई हुई थी तभी दोनों वज्रपात की चपेट में आ गईं<br/>

गांडेय में निर्माणाधीन पावर हाउस में हथियारबंद बदमाशों का धावा, गार्ड को बंधक बनाकर लूटपाट

गांडेय में निर्माणाधीन पावर हाउस में हथियारबंद बदमाशों का धावा, गार्ड को बंधक बनाकर लूटपाट

ट्रांसफार्मर में लगे तांबे समेत अन्य कीमती सामान की लूटपाट की, बदमाशों ने ट्रांसफार्मर का चिमनी बुश और तेल भी बर्बाद कर दिया

चंदवा में दर्दनाक सड़क हादसा: दूध लदी टाटा मैजिक की टक्कर से बाइक सवार की मौत, पत्नी गंभीर

चंदवा में दर्दनाक सड़क हादसा: दूध लदी टाटा मैजिक की टक्कर से बाइक सवार की मौत, पत्नी गंभीर

घायल महिला को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रिम्स, रांची रेफर किया गया है

अब मतदाता सूची को लेकर कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी संकट में! जिस मजिस्ट्रेट के आदेश से जुड़ा था नाम, उसका आदेश

अब मतदाता सूची को लेकर कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी संकट में! जिस मजिस्ट्रेट के आदेश से जुड़ा था नाम, उसका आदेश

राउज एवेन्यू कोर्ट ने प्राथमिकी दर्ज करने से मना करने वाले मजिस्ट्रेट कोर्ट के आदेश को किया रद्द