धनबाद में बारिश बनी आफत, मैदान में उतरे मेयर संजीव सिंह

By Vaibhaw Vikram
धनबाद में बारिश बनी आफत, मैदान में उतरे मेयर संजीव सिंह

न्यूज11 भारत
धनबाद/डेस्क:
शुक्रवार को हुई तेज बारिश के बाद धनबाद शहर के कई इलाकों में जलजमाव, नाली जाम और सड़क अवरुद्ध होने जैसी गंभीर समस्याएं उत्पन्न हो गईं. ऐसे हालात में धनबाद मेयर संजीव सिंह पूरी तरह एक्शन मोड में नजर आए और अलग-अलग क्षेत्रों में पहुंचकर राहत एवं सफाई कार्य का जायजा लेते हुए त्वरित कार्रवाई करवाई. बिग बाज़ार के समीप सड़क पर एक विशाल वृक्ष गिर जाने से आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया था. सूचना मिलते ही मेयर संजीव सिंह मौके पर पहुंचे और निगम कर्मियों की मदद से पेड़ हटवाने का कार्य कराया. इसके बाद सड़क पर यातायात पुनः सामान्य हो सका.

इसके बाद मेयर तपोवन कॉलोनी पहुंचे, जहां भारी बारिश के कारण गंभीर जलमाव की स्थिति उत्पन्न हो गई थी. उन्होंने जाम नालियों की तत्काल सफाई करवाई, जिससे पानी की निकासी शुरू हो सकी. साथ ही पूरे क्षेत्र का निरीक्षण कर ड्रेनेज व्यवस्था को स्थायी रूप से दुरुस्त करने का निर्देश निगम अधिकारियों को दिया.

वहीं विद्यापति नगर स्थित शिवांश एंक्लेव में जलजमाव की सूचना मिलने पर भी मेयर अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया. उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि भविष्य में लोगों को ऐसी परेशानी का सामना न करना पड़े, इसके लिए ड्रेनेज सिस्टम को प्राथमिकता के आधार पर दुरुस्त किया जाए.

इसके अलावा न्यू बैंक कॉलोनी में नाली अवरुद्ध होने की शिकायत पर भी मेयर संजीव सिंह मौके पर पहुंचे. वहां कचरे से जाम नालियों की तत्काल सफाई करवाई गई तथा जलभराव की स्थायी समस्या के समाधान को लेकर निगम अधिकारियों के साथ विस्तृत चर्चा की गई.

मेयर संजीव सिंह ने कहा कि, जनता की सुविधा और सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है. बारिश के दौरान जहां-जहां से शिकायतें प्राप्त हो रही हैं, वहां तत्काल राहत कार्य कराया जा रहा है. साथ ही भविष्य में जलजमाव और नाली जाम जैसी समस्याओं से स्थायी समाधान के लिए भी व्यापक कार्ययोजना तैयार की जा रही है.

यह भी पढ़ें: गुमला में युवक ने की फांसी लगाकर आत्महत्या, परिवार में मचा कोहराम

संबंधित सामग्री

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

ग्रामीणों के अनुसार दोनों वाहन बेंगाबाद की ओर से गिरिडीह की दिशा में जा रहे थे

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

मैंने पहले ही अधिकारियों को किया था आगाह - चंद्रप्रकाश चौधरी

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं के क्रियान्वयन का लिया जायजा

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

सब्जी खरीदने गया था पीड़ित, वापस आने पर मोटरसाइकिल वहां से गायब थी

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

ग्रामीणों ने रोका था निर्माण, अहिल्यापुर पुलिस की मौजूदगी में रविवार को ढलाई का कार्य करा दिया गया पूरा