रांची: सदर थाना क्षेत्र में दोस्तों के साथ खाने-पीने के दौरान हुआ विवाद, चाकूबाजी में युवक की हत्या, दो हिरासत में

By Ark Sahuliyar
रांची: सदर थाना क्षेत्र में दोस्तों के साथ खाने-पीने के दौरान हुआ विवाद, चाकूबाजी में युवक की हत्या, दो हिरासत में

न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क:
राजधानी रांची के सदर थाना क्षेत्र में चाकूबाजी में एक युवक की हत्या कर दी गयी. मृतक की पहचान आशीष के रूप में हुई है. जानकारी के अनुसार, आशीष अपने कुछ दोस्तों के साथ खाने-पीने के दौरान मौजूद था. इसी बीच किसी बात को लेकर उसके और अन्य युवकों के बीच विवाद हो गया. देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि चाकूबाजी की घटना हो गई. विवाद के दौरान आशीष पर चाकू से हमला किया गया. घटना की सूचना मिलने के बाद सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो युवकों को हिरासत में लिया है. वहीँ अन्य की तलाश जारी है.

यह भी पढ़ें- नामकुम थाना क्षेत्र में शमशेर नामक व्यक्ति को मारी गयी गोली, अस्पताल में चल रहा इलाज 

संबंधित सामग्री

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

ग्रामीणों के अनुसार दोनों वाहन बेंगाबाद की ओर से गिरिडीह की दिशा में जा रहे थे

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

मैंने पहले ही अधिकारियों को किया था आगाह - चंद्रप्रकाश चौधरी

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं के क्रियान्वयन का लिया जायजा

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

सब्जी खरीदने गया था पीड़ित, वापस आने पर मोटरसाइकिल वहां से गायब थी

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

ग्रामीणों ने रोका था निर्माण, अहिल्यापुर पुलिस की मौजूदगी में रविवार को ढलाई का कार्य करा दिया गया पूरा