मनीष मंडल/न्यूज 11 भारत
बेंगाबाद/डेस्क: गिरिडीह जिले के बेंगाबाद थाना में पदस्थापित सब इंस्पेक्टर सुरेंद्र सिंह के सेवानिवृत्त होने पर थाना परिसर में भावुक माहौल में विदाई समारोह आयोजित किया गया. थाना परिवार की ओर से उन्हें फूल-माला पहनाकर और शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया.
लंबे समय तक सेवा देने के बाद सेवानिवृत्त हो रहे एसआई सुरेंद्र सिंह को याद करते हुए साथी पुलिस पदाधिकारियों ने कहा कि उन्होंने कर्तव्यनिष्ठा और ईमानदारी से थाना क्षेत्र की सुरक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. उनकी अनुशासनप्रियता और लोगों के प्रति सहयोगात्मक व्यवहार हमेशा मिसाल रहेगा.
इस अवसर पर थाना प्रभारी अमन कुमार सिंह ने कहा कि सुरेंद्र सिंह का अनुभव और मार्गदर्शन नए जवानों के लिए प्रेरणा स्रोत बना रहेगा. निवर्तमान थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार सिंह ने भी उनके कार्यकाल की सराहना की.
मौके पर एसआई विजय कुमार मंडल, एसआई रणधीर कुमार सिंह, एसआई उदय नारायण सिंह, एएसआई अशोक कुमार, एएसआई सुनील तिर्की, एएसआई बी सरदार, थाना मुंशी धनेश्वर यादव सहित थाना के अन्य पुलिस पदाधिकारी और जवान मौजूद थे. सभी ने उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वस्थ एवं सुखद जीवन की शुभकामनाएं दीं. विदाई के दौरान सुरेंद्र सिंह भावुक हो गए और उन्होंने कहा कि थाना परिवार के साथ बिताए पल हमेशा याद रहेगा.
यह भी पढ़ें: संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में गूंजी भरनो के लाल की आवाज, डॉ. ए. बेंजामिन बाड़ा ने रचा इतिहास