रिनपास

रिनपास में मनाया गया 101वां फाउंडेशन डे, मनोरोगियों की सेवा का लिया संकल्प

रांची स्थित रिनपास (RINPAS) में संस्थान का 101वां फाउंडेशन डे समारोहपूर्वक मनाया गया. इस अवसर पर संस्थान के कर्मचारियों और अधिकारियों ने एक-दूसरे को बधाई दी और संस्थान की गौरवशाली यात्रा को याद किया.

By : Ark Sahuliyar
रिनपास में मनाया गया 101वां फाउंडेशन डे, मनोरोगियों की सेवा का लिया संकल्प

न्यूज़11 भारत 
रांची/डेस्क:
रांची स्थित रिनपास (RINPAS) में संस्थान का 101वां फाउंडेशन डे समारोहपूर्वक मनाया गया. इस अवसर पर संस्थान के कर्मचारियों और अधिकारियों ने एक-दूसरे को बधाई दी और संस्थान की गौरवशाली यात्रा को याद किया. कार्यक्रम के दौरान कर्मचारियों ने संकल्प लिया कि रिनपास पूर्व की तरह आगे भी मनोरोगियों को बेहतर चिकित्सा एवं मानसिक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयास करता रहेगा. गौरतलब है कि रिनपास ने पिछले वर्ष अपने 100 वर्ष पूरे किए थे. इसी के साथ संस्थान ने अब 101वें वर्ष में प्रवेश किया है. एक सदी से अधिक समय से रिनपास मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा है.

यह भी पढ़ें- एसपी कपिल चौधरी ने हैदरनगर के बरेवा गांव में किया शहीद संतन मेहता की प्रतिमा का अनावरण

संबंधित सामग्री

बड़ा बाम्बू में फायरिंग से मची सनसनी, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा; देसी कट्टा, मोबाइल और दो बाइक बरामद

बड़ा बाम्बू में फायरिंग से मची सनसनी, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा; देसी कट्टा, मोबाइल और दो बाइक बरामद

खरसावां थाना क्षेत्र में देर रात हुई फायरिंग के बाद पुलिस की कार्रवाई, दोनों आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज.

चैनपुर से लापता दो नाबालिग बच्चियां लातेहार के भीमगढ़ा से सकुशल बरामद, पुलिस ने परिजनों को सौंपा

चैनपुर से लापता दो नाबालिग बच्चियां लातेहार के भीमगढ़ा से सकुशल बरामद, पुलिस ने परिजनों को सौंपा

पलामू जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पनेरीबांध से लापता हुई दो नाबालिग बच्चियों को पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए लातेहार के भीमगढ़ा से सही-सलामत बरामद कर लिया है.

भरनो के महूगांव में स्व. रंथू उरांव की प्रतिमा का हुआ अनावरण, सामाजिक एकता और परंपरा को बचाने का आह्वान

भरनो के महूगांव में स्व. रंथू उरांव की प्रतिमा का हुआ अनावरण, सामाजिक एकता और परंपरा को बचाने का आह्वान

भरनो प्रखंड के मारासिली पंचायत अंतर्गत महूगांव में गुरुवार को सरना समिति महूगांव के तत्वावधान में सरना चौक के समीप स्व. रंथू उरांव की प्रतिमा स्थापित कर विधिवत अनावरण किया गया.

नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति रांची को राजभाषा हिंदी के प्रभावी कार्यान्वयन के लिए ‘प्रशंसनीय श्रेणी’ का पुरस्कार

नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति रांची को राजभाषा हिंदी के प्रभावी कार्यान्वयन के लिए ‘प्रशंसनीय श्रेणी’ का पुरस्कार

सम्मेलन का उद्घाटन 14 सितंबर को हिन्दी दिवस के अवसर पर गृह एवं सहकारिता मंत्री, अमित शाह के द्वारा किया गया.

भैंस चराने के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से 65 वर्षीय बुजुर्ग की मौत

भैंस चराने के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से 65 वर्षीय बुजुर्ग की मौत

छतरपुर प्रखंड के अंतर्गत आने वाले दिनादाग गांव में वज्रपात (आकाशीय बिजली) की चपेट में आने से एक 65 वर्षीय व्यक्ति की असमय मौत हो गई.