यात्री से लूटपाट का खुलासा

धुर्वा थाना क्षेत्र में यात्री से लूटपाट का खुलासा, एक नाबालिग समेत 03 आरोपी गिरफ्तार 

राजधानी रांची के धुर्वा थाना क्षेत्र में यात्री से लूटपाट करने के आरोप में तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तार आरोपियों ने एक नाबालिग भी शामिल है.

By Ark Sahuliyar
धुर्वा थाना क्षेत्र में यात्री से लूटपाट का खुलासा, एक नाबालिग समेत 03 आरोपी गिरफ्तार 

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
राजधानी रांची के धुर्वा थाना क्षेत्र में यात्री से लूटपाट करने के आरोप में तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तार आरोपियों ने एक नाबालिग भी शामिल है. बता दें कि यात्री बेंगलुरु से रांची पहुंचा था. हटिया स्टेशन से रांची रेलवे स्टेशन के लिए यात्री ने ई-रिक्शा बुक किया था. हटिया स्टेशन से यात्री को कब्जे में लेकर धुर्वा इलाके में लूटपाट की गई थी. जिसके बाद धुर्वा थाना प्रभारी ने त्वरित कार्रवाई करते हुए लूट के चंद मिनट में कांड का खुलासा किया. गिरफ्तार आरोपी में धीरज कुमार सिंह, मेजर यादव व एक नाबालिग शामिल है. आरोपियों का पूर्व से अपराधिक इतिहास रहा है. आरोपियों के निशानदेही में लूटकांड में इस्तेमाल ई-रिक्शा को जप्त किया गया. लूट का बैग, 5000 हजार रुपया और प्रिंटर भी जप्त किया गया. आरोपियों ने पहले भी अन्य यात्रियों से लूटपाट की थी. 

यह भी पढ़ें- घाघरा के गुनिया में जलमीनार बंद, प्यास से बेहाल गुनिया गांव के ग्रामीणों ने श्रमदान से खुद साफ किया कुआं

संबंधित सामग्री

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

ग्रामीणों के अनुसार दोनों वाहन बेंगाबाद की ओर से गिरिडीह की दिशा में जा रहे थे

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

मैंने पहले ही अधिकारियों को किया था आगाह - चंद्रप्रकाश चौधरी

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं के क्रियान्वयन का लिया जायजा

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

सब्जी खरीदने गया था पीड़ित, वापस आने पर मोटरसाइकिल वहां से गायब थी

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

ग्रामीणों ने रोका था निर्माण, अहिल्यापुर पुलिस की मौजूदगी में रविवार को ढलाई का कार्य करा दिया गया पूरा