शराब जब्त

ऑपरेशन सतर्क में आरपीएफ की कार्रवाई, गंगा दामोदर एक्सप्रेस से 16 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद

S-03 कोच में एक व्यक्ति संदिग्ध अवस्था में पिट्ठू बैग और प्लास्टिक का थैला लेकर मिला

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
ऑपरेशन सतर्क में आरपीएफ की कार्रवाई, गंगा दामोदर एक्सप्रेस से 16 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद

सविता बरनवाल/न्यूज11  भारत

गोमो/डेस्क: ऑपरेशन सतर्क के तहत निरीक्षक प्रभारी गोमो विमल कुमार के नेतृत्व में आरपीएफ गोमो की टीम ने गंगा दामोदर एक्सप्रेस में चेकिंग के दौरान शराब तस्करी के खिलाफ कार्रवाई की है.

8 सितंबर की देर रात गोमो से रवाना हुई गाड़ी संख्या 13329 गंगा दामोदर एक्सप्रेस की जांच के दौरान गोमो और पारसनाथ स्टेशन के बीच S-03 कोच में एक व्यक्ति संदिग्ध अवस्था में पिट्ठू बैग और प्लास्टिक का थैला लेकर मिला.

आरपीएफ टीम ने जब दोनों सामानों की जांच की तो उसमें स्टर्लिंग रिजर्व बी-7 ब्रांड की 16 अदद अंग्रेजी शराब बरामद हुई. बरामद शराब की कुल मात्रा 11.28 लीटर बताई गई है.

मामले में आरपीएफ ने 51 वर्षीय शिव कुमार, निवासी खुशरोपुर, पटना(बिहार) ,को गिरफ्तार कर लिया. फिलहाल आरपीएफ की कार्रवाई के बाद शराब को जब्त करते हुए आरोपी के खिलाफ आगे की कानूनी प्रक्रिया की जा रही है.

यह भी पढ़ें: बरही में सर्पदंश की अलग-अलग घटनाओं में महिला की मौत, एक व्यक्ति की हालत गंभीर

संबंधित सामग्री

रांची पुलिस का ‘सुपर संडे’ एक्शन...अपराधियों पर कसा पुलिस का शिकंजा, महिला और नाबालिग समेत 18 गिरफ्तार!

रांची पुलिस का ‘सुपर संडे’ एक्शन...अपराधियों पर कसा पुलिस का शिकंजा, महिला और नाबालिग समेत 18 गिरफ्तार!

पंडरा, सुखदेव नगर, अरगोड़ा, जगन्नाथपुर और लोअर बाजार थाना क्षेत्र में पुलिस की बड़ी कार्रवाई...अलग-अलग आपराधिक घटनाओं में शामिल आरोपियों पर शिकंजा

आदित्यपुर के आजाद मैदान में फुटबॉल का महाकुंभ, 32 टीमों के बीच खिताब की जंग

आदित्यपुर के आजाद मैदान में फुटबॉल का महाकुंभ, 32 टीमों के बीच खिताब की जंग

आदित्यपुर नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष पुरेन्द्र नारायण सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए. उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया

भरनो में 508 नवसाक्षरों ने दी बुनियादी साक्षरता और संख्यात्मक परीक्षा, डीएसई ने लिया जायजा

भरनो में 508 नवसाक्षरों ने दी बुनियादी साक्षरता और संख्यात्मक परीक्षा, डीएसई ने लिया जायजा

परीक्षा में प्रखंड के 15 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के कुल 508 नवसाक्षर महिला-पुरुषों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया

यूक्रेन ने रूस पर किया अब तक का सबसे बड़ा हमला, 1600 अटैक से पहुंची भारी क्षति, रिफाइनरी को भी पहुंचा नुकसान

यूक्रेन ने रूस पर किया अब तक का सबसे बड़ा हमला, 1600 अटैक से पहुंची भारी क्षति, रिफाइनरी को भी पहुंचा नुकसान

मास्को में गिरे 450 ड्रोन से रिफाइनरी के साथ एक 21 मंजिला इमारत क को पहुंचा भारी नुकसान

पार्टी अनुशासन सर्वोपरि है! अनुशासन समिति ने पूर्व मंत्री योगेंद्र साव को कारण बताओ नोटिस किया जारी

पार्टी अनुशासन सर्वोपरि है! अनुशासन समिति ने पूर्व मंत्री योगेंद्र साव को कारण बताओ नोटिस किया जारी

पूर्व में भी पार्टी अनुशासन के उल्लंघन के कारण योगेंद्र साव को पार्टी से निष्कासित किया गया था