मुसीबत

भरनो प्रखंड की डुडीया पंचायत के सरगांव व पतराटोली गांव बरसात में जान जोखिम में डाल नदी पार करने को मजबूर

ग्रामीण,सरगांव–पतराटोली के बीच पुल निर्माण की मांग तेज

By Pramod Kumar
भरनो प्रखंड की डुडीया पंचायत के सरगांव व पतराटोली गांव बरसात में जान जोखिम में डाल नदी पार करने को मजबूर

प्रेम कुमार सिंह/न्यूज 11 भारत.

भरनो/डेस्क: भरनो प्रखंड की डुडीया पंचायत अंतर्गत सरगांव और पतराटोली गांव के बीच बहने वाली नदी पर पुल नहीं होने से बरसात के दिनों में सैकड़ों ग्रामीणों की परेशानी बढ़ गई है. नदी का जलस्तर बढ़ने के कारण लोगों को अपनी जान जोखिम में डालकर नदी पार करनी पड़ती है. वहीं सरगांव आंगनबाड़ी केंद्र से पतराटोली जाने वाली सड़क भी जलजमाव और कीचड़ के कारण पूरी तरह जर्जर हो जाती है,जिससे ग्रामीणों के साथ-साथ स्कूली छात्र-छात्राओं को भी आवागमन में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है.

यह सड़क भरनो प्रखंड के सरगांव और पतराटोली को लापुंग प्रखंड के रुगुटोली एवं दानेकेरा गांव से जोड़ती है.इस मार्ग से प्रतिदिन बड़ी संख्या में ग्रामीण,किसान,छात्र-छात्राएं और अन्य लोग आवागमन करते हैं.लेकिन बरसात के मौसम में नदी पर पुल नहीं होने के कारण यह रास्ता खतरे का पर्याय बन जाता है.तेज बहाव के बीच लोगों को नदी पार करनी पड़ती है,जिससे हर समय किसी बड़ी दुर्घटना की आशंका बनी रहती है.ग्रामीणों ने बताया कि बरसात शुरू होते ही गांव का संपर्क प्रभावित हो जाता है. कई बार बच्चों को स्कूल जाने में परेशानी होती है,जबकि बीमार और गर्भवती महिलाओं को अस्पताल ले जाना भी चुनौतीपूर्ण हो जाता है.सड़क पर कीचड़ और जलभराव के कारण दोपहिया वाहन तक चलाना मुश्किल हो जाता है.सरगांव-पतराटोली के ग्रामीण सुरेश उरांव,लालू उरांव,सानिया उरांव,रामनाथ उरांव,मंगलेश्वर उरांव,बंधना उरांव,बंदी उरांव,गनसू उरांव,जीतराम उरांव,बबलू उरांव, कार्तिक उरांव,चरका उरांव,चरवा उरांव,बिरसा उरांव तथा सरगांव के समीम चौधरी,अलीम चौधरी,जुबेर चौधरी,रेयाज चौधरी,करीम चौधरी सहित दर्जनों ग्रामीणों ने बताया कि वर्षों से इस नदी पर पुल निर्माण की मांग की जा रही है,लेकिन अब तक कोई ठोस पहल नहीं हुई है.

ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने कई बार स्थानीय विधायक,सांसद,प्रखंड प्रशासन एवं जिला प्रशासन को लिखित और मौखिक रूप से समस्या से अवगत कराया है,लेकिन अब तक पुल निर्माण की दिशा में कोई कार्रवाई नहीं हुई.इससे लोगों में जनप्रतिनिधियों और प्रशासन के प्रति नाराजगी भी बढ़ रही है.ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि जनहित को देखते हुए सरगांव और पतराटोली के बीच नदी पर शीघ्र पुल का निर्माण कराया जाए तथा आंगनबाड़ी केंद्र से पतराटोली तक की जर्जर सड़क की मरम्मत कराई जाए,ताकि बरसात के दिनों में लोगों को सुरक्षित और सुगम आवागमन की सुविधा मिल सके.उनका कहना है कि पुल बनने से न केवल दोनों गांवों के लोगों को राहत मिलेगी,बल्कि भरनो और लापुंग प्रखंड के बीच संपर्क भी अधिक सुगम और सुरक्षित हो जाएगा.

यह भी पढ़ें: चौपारण में सड़क दुर्घटना में कंपनी कर्मी की मौत, परिवार में मचा कोहराम

संबंधित सामग्री

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

ग्रामीणों के अनुसार दोनों वाहन बेंगाबाद की ओर से गिरिडीह की दिशा में जा रहे थे

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

मैंने पहले ही अधिकारियों को किया था आगाह - चंद्रप्रकाश चौधरी

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं के क्रियान्वयन का लिया जायजा

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

सब्जी खरीदने गया था पीड़ित, वापस आने पर मोटरसाइकिल वहां से गायब थी

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

ग्रामीणों ने रोका था निर्माण, अहिल्यापुर पुलिस की मौजूदगी में रविवार को ढलाई का कार्य करा दिया गया पूरा