अज्ञात व्यक्ति का शव

बाघमारा में अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

धनबाद के बाघमारा थाना क्षेत्र में एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई.

By Ark Sahuliyar
बाघमारा में अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

न्यूज़11 भारत 
धनबाद/डेस्क:
धनबाद के बाघमारा थाना क्षेत्र में एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. शव सोरिटांड़ स्थित कौशलपुरम के समीप बरामद हुआ है. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, शव पत्थर से कुचला हुआ मिला है, जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है. हालांकि, पुलिस ने अभी इस संबंध में आधिकारिक पुष्टि नहीं की है.

घटना की सूचना मिलते ही ईस्ट बसुरिया ओपी की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी. घटनास्थल से एक कार भी बरामद हुई है, जिसे पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है. मामले की गंभीरता को देखते हुए बाघमारा के एसडीपीओ अजीत कुमार विमल भी घटनास्थल पर पहुंचे और जांच का जायजा लिया. पुलिस शव की पहचान कराने के साथ-साथ घटना के सभी पहलुओं की जांच में जुटी है.

यह भी पढ़ें- भाजपा 24 जुलाई को झारखंड के सभी जिला मुख्यालयों पर राहुल गांधी का करेगी पुतला दहन

संबंधित सामग्री

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

ग्रामीणों के अनुसार दोनों वाहन बेंगाबाद की ओर से गिरिडीह की दिशा में जा रहे थे

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

मैंने पहले ही अधिकारियों को किया था आगाह - चंद्रप्रकाश चौधरी

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं के क्रियान्वयन का लिया जायजा

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

सब्जी खरीदने गया था पीड़ित, वापस आने पर मोटरसाइकिल वहां से गायब थी

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

ग्रामीणों ने रोका था निर्माण, अहिल्यापुर पुलिस की मौजूदगी में रविवार को ढलाई का कार्य करा दिया गया पूरा