झारखंड में 734 करोड़ के GST घोटाले के मास्टरमाइंड अमित गुप्ता को हाईकोर्ट से झटका, जमानत याचिका खारिज 

By Ark Sahuliyar
झारखंड में 734 करोड़ के GST घोटाले के मास्टरमाइंड अमित गुप्ता को हाईकोर्ट से झटका, जमानत याचिका खारिज 

न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क:
झारखंड में 734 करोड़ के GST घोटाले के मास्टरमाइंड अमित गुप्ता को हाई कोर्ट से झटका लगा है. झारखंड हाईकोर्ट ने अमित गुप्ता की जमानत याचिका खारिज कर दी है. जस्टिस सुजीत नारायण प्रसाद की बेंच ने यह फैसला सुनाया. 135 फर्जी कंपनियां बनाकर 734 करोड़ का घोटाला रचा गया था. फर्जी बिलिंग का नेटवर्क झारखंड, बंगाल और दिल्ली में फैला था. बिना माल सप्लाई के फर्जी GST चालान जारी किए गए थे. फर्जी ITC के जरिए सरकार को करोड़ों का चूना लगाया गया था. इस घोटाले से सिंडिकेट को 67 करोड़ रुपये का कमीशन मिला. अमित गुप्ता को इस गिरोह का सरगना बताया गया है. उसके द्वारा अवैध कमाई से कई अचल संपत्तियां खरीदी गई. जांच शुरू होते ही रिश्तेदारों के नाम ट्रांसफर कर छिपाने की कोशिश की गयी. डीजीजीआई और ED की जांच में पूरा मामला सामने आया.

यह भी पढ़ें- राज्य में ध्वनि प्रदूषण को लेकर झारखंड हाईकोर्ट में सुनवाई, आदेश का अनुपालन नहीं करने वाले अधिकारियों पर होगी कार्रवाई 

संबंधित सामग्री

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

ग्रामीणों के अनुसार दोनों वाहन बेंगाबाद की ओर से गिरिडीह की दिशा में जा रहे थे

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

मैंने पहले ही अधिकारियों को किया था आगाह - चंद्रप्रकाश चौधरी

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं के क्रियान्वयन का लिया जायजा

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

सब्जी खरीदने गया था पीड़ित, वापस आने पर मोटरसाइकिल वहां से गायब थी

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

ग्रामीणों ने रोका था निर्माण, अहिल्यापुर पुलिस की मौजूदगी में रविवार को ढलाई का कार्य करा दिया गया पूरा