भव्य कलश यात्रा

158 कन्याओं की भव्य कलश यात्रा के साथ दरीसोल में श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव शुरू

72 घंटे का अखंड हरिनाम व यज्ञ आरंभ, वैदिक मंत्रोच्चार से भक्तिमय हुआ पूरा क्षेत्र

By Ark Sahuliyar
158 कन्याओं की भव्य कलश यात्रा के साथ दरीसोल में श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव शुरू

न्यूज़11 भारत 
बहरागोड़ा/डेस्क:
बहरागोड़ा प्रखंड की खेड़ुआ पंचायत अंतर्गत दरीसोल गांव में नवनिर्मित श्रीराम मंदिर के तीन दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव की शुरुआत सोमवार को भव्य कलश यात्रा के साथ हुई. 158 कुंवारी कन्याओं की सहभागिता से निकली शोभायात्रा ने पूरे क्षेत्र को भक्तिमय माहौल में सराबोर कर दिया. श्रद्धालुओं ने "जय श्रीराम" और "जय हनुमान" के जयघोष के बीच ढोल-नगाड़ों और भक्ति संगीत के साथ उत्साहपूर्वक यात्रा में भाग लिया.

मंदिर परिसर से निकली कलश यात्रा दरीसोल से होते हुए चीचीड़ा चौक पहुंची और वहां से करीब सात किलोमीटर दूर साबलमारा देव नदी घाट गई. नदी तट पर वैदिक मंत्रोच्चार एवं विधि-विधान के साथ कलशों में पवित्र जल भरा गया. इसके बाद श्रद्धालु पुनः मंदिर परिसर लौटे, जहां धार्मिक अनुष्ठानों का शुभारंभ हुआ.

प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के अवसर पर मंदिर परिसर में 72 घंटे का अखंड हरिनाम संकीर्तन एवं यज्ञ भी शुरू हुआ. श्रद्धालु लगातार भजन-कीर्तन और राम नाम संकीर्तन में भाग लेकर धार्मिक वातावरण को और भी भक्तिमय बना रहे हैं. आयोजन समिति के अनुसार तीन दिनों तक विभिन्न वैदिक अनुष्ठान, पूजा-अर्चना और धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे. स्थानीय लोगों ने बताया कि नवनिर्मित मंदिर में पहली बार आयोजित हो रहे इस महोत्सव को लेकर क्षेत्रवासियों में विशेष उत्साह है. बड़ी संख्या में महिला, पुरुष एवं बच्चे आयोजन में शामिल होकर पूजा-अर्चना कर रहे हैं.

काशी (वाराणसी) से आए पंडित कल्याण दुबे, आचार्य विमल कुमार मिश्रा, विपुल त्रिपाठी, ऋषिकेश पांडे और शशिकांत ओझा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान संपन्न करा रहे हैं. मौके पर चंद्रशेखर सिंह, आदित्य प्रधान, अनिमेष प्रामाणिक, आशीष मंडल, शिब नारायण प्रधान, शेखर गोराई, मुन्नी देवी, रीना सिंह, राहुल सिंह, रेखा सिंह, अभिनाश सिंह, जोगेंद्र सिंह, इंदु देवी सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे.
 
संबंधित सामग्री

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

ग्रामीणों के अनुसार दोनों वाहन बेंगाबाद की ओर से गिरिडीह की दिशा में जा रहे थे

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

मैंने पहले ही अधिकारियों को किया था आगाह - चंद्रप्रकाश चौधरी

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं के क्रियान्वयन का लिया जायजा

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

सब्जी खरीदने गया था पीड़ित, वापस आने पर मोटरसाइकिल वहां से गायब थी

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

ग्रामीणों ने रोका था निर्माण, अहिल्यापुर पुलिस की मौजूदगी में रविवार को ढलाई का कार्य करा दिया गया पूरा