सिक्किम टनल हादसा

सिक्किम टनल हादसे ने उजाड़े घर, झारखंड के 4 मजदूरों की मौत, सीएम ने जताया शोक 

सिक्किम निर्माणाधीन टनल में हुए दर्दनाक हादसे में झारखंड के 4 लोगों की जान गई है.

By : News11 Bharat
सिक्किम टनल हादसे ने उजाड़े घर, झारखंड के 4 मजदूरों की मौत, सीएम ने जताया शोक 

रोहन निषाद न्यूज़/11 भारत 
बंदगांव/डेस्क:
सिक्किम के नामची जिले में निर्माणाधीन टनल में हुए दर्दनाक हादसे में झारखंड के 4 लोगों की जान गई है. इसमें पश्चिमी सिंहभूम जिले के बंदगांव प्रखंड के कुमसिंग मदुरा गांव निवासी 50 वर्षीय मसीह बोरजो की भी मौत हो गई. मसीह बोरजो करीब तीन माह पहले रोजगार के लिए सिक्किम गए थे. वे पत्नी, दो बेटे और दो बेटियों का भरा-पूरा परिवार छोड़ गए. घटना की सूचना मिलते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. शव लाने के लिए परिजन सिक्किम के लिए रवाना हो गए हैं.

मसीह बोरजो की भी मौत पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने गहरा शोक जताते हुए पीड़ित परिवार को हरसंभव सहायता और सहयोग का भरोसा दिलाया है.

इसे भी पढ़ें: सीएम हेमंत सोरेन की बढ़ेंगी मुश्किलें? 8.86 एकड़ जमीन घोटाला मामले में आज अहम सुनवाई, सभी आरोपी कोर्ट में होंगे पेश

संबंधित सामग्री

बड़ा बाम्बू में फायरिंग से मची सनसनी, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा; देसी कट्टा, मोबाइल और दो बाइक बरामद

बड़ा बाम्बू में फायरिंग से मची सनसनी, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा; देसी कट्टा, मोबाइल और दो बाइक बरामद

खरसावां थाना क्षेत्र में देर रात हुई फायरिंग के बाद पुलिस की कार्रवाई, दोनों आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज.

चैनपुर से लापता दो नाबालिग बच्चियां लातेहार के भीमगढ़ा से सकुशल बरामद, पुलिस ने परिजनों को सौंपा

चैनपुर से लापता दो नाबालिग बच्चियां लातेहार के भीमगढ़ा से सकुशल बरामद, पुलिस ने परिजनों को सौंपा

पलामू जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पनेरीबांध से लापता हुई दो नाबालिग बच्चियों को पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए लातेहार के भीमगढ़ा से सही-सलामत बरामद कर लिया है.

भरनो के महूगांव में स्व. रंथू उरांव की प्रतिमा का हुआ अनावरण, सामाजिक एकता और परंपरा को बचाने का आह्वान

भरनो के महूगांव में स्व. रंथू उरांव की प्रतिमा का हुआ अनावरण, सामाजिक एकता और परंपरा को बचाने का आह्वान

भरनो प्रखंड के मारासिली पंचायत अंतर्गत महूगांव में गुरुवार को सरना समिति महूगांव के तत्वावधान में सरना चौक के समीप स्व. रंथू उरांव की प्रतिमा स्थापित कर विधिवत अनावरण किया गया.

नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति रांची को राजभाषा हिंदी के प्रभावी कार्यान्वयन के लिए ‘प्रशंसनीय श्रेणी’ का पुरस्कार

नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति रांची को राजभाषा हिंदी के प्रभावी कार्यान्वयन के लिए ‘प्रशंसनीय श्रेणी’ का पुरस्कार

सम्मेलन का उद्घाटन 14 सितंबर को हिन्दी दिवस के अवसर पर गृह एवं सहकारिता मंत्री, अमित शाह के द्वारा किया गया.

भैंस चराने के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से 65 वर्षीय बुजुर्ग की मौत

भैंस चराने के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से 65 वर्षीय बुजुर्ग की मौत

छतरपुर प्रखंड के अंतर्गत आने वाले दिनादाग गांव में वज्रपात (आकाशीय बिजली) की चपेट में आने से एक 65 वर्षीय व्यक्ति की असमय मौत हो गई.