विशेष गहन पुनरीक्षण

पलामू में देर रात तक जारी SIR 2026 का कार्य, उपायुक्त ने एन्यूमरेशन फॉर्म एंट्री कैंपों का किया निरीक्षण

डिजिटाइजेशन की गुणवत्ता, शुद्धता एवं प्रगति का जायजा लिया

By Pramod Kumar,News11 Bharat,
पलामू में देर रात तक जारी SIR 2026 का कार्य, उपायुक्त ने एन्यूमरेशन फॉर्म एंट्री कैंपों का किया निरीक्षण

संतोष श्रीवास्तव/न्यूज़ 11भारत

पलामू/डेस्क:  विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) 2026 के तहत जिले में मतदाता सूची के अद्यतन एवं एन्यूमरेशन फॉर्म के डिजिटाइजेशन का कार्य युद्धस्तर पर जारी है. इसी क्रम में जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने रविवार देर शाम सदर प्रखंड कार्यालय एवं मेदिनीनगर नगर निगम के पुराने भवन में संचालित Enumeration Form Entry Camps का निरीक्षण कर डिजिटाइजेशन कार्य की प्रगति की समीक्षा की.

निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने प्रत्येक एन्यूमरेशन फॉर्म के डिजिटाइजेशन की गुणवत्ता, शुद्धता एवं प्रगति का जायजा लिया. उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों एवं कर्मियों को निर्देश दिया कि सभी फॉर्म का डेटा पूरी सावधानी एवं त्रुटिरहित तरीके से निर्धारित समय-सीमा के भीतर दर्ज किया जाए. उन्होंने कहा कि मतदाता सूची का शुद्ध एवं अद्यतन होना लोकतांत्रिक व्यवस्था की मजबूती के लिए अत्यंत आवश्यक है, इसलिए इस कार्य में किसी भी स्तर पर लापरवाही स्वीकार्य नहीं होगी.

उपायुक्त श्री शेखावत ने कहा कि SIR 2026 निर्वाचन आयोग का अत्यंत महत्वपूर्ण अभियान है. इसी कारण जिले में दिन के साथ-साथ रात्रि में भी एन्यूमरेशन फॉर्म के डिजिटाइजेशन का कार्य निरंतर संचालित किया जा रहा है. उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों एवं कर्मियों से पूरी प्रतिबद्धता और समन्वय के साथ कार्य करते हुए निर्धारित लक्ष्य को समय पर पूरा करने का आह्वान किया.

निरीक्षण के दौरान उन्होंने डिजिटाइजेशन कार्य में लगे कर्मियों से संवाद कर उनकी आवश्यकताओं की जानकारी ली तथा कार्य को और अधिक गति देने एवं गुणवत्ता बनाए रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए.इस अवसर पर सदर अनुमंडल पदाधिकारी एवं उप निर्वाचन पदाधिकारी भी उपस्थित रहे.

यह भी पढ़ें: राजगंज पंचायत भवन में आदिवासी सेचेद आखड़ा धनबाद के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण संपन्न

संबंधित सामग्री

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

ग्रामीणों के अनुसार दोनों वाहन बेंगाबाद की ओर से गिरिडीह की दिशा में जा रहे थे

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

मैंने पहले ही अधिकारियों को किया था आगाह - चंद्रप्रकाश चौधरी

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं के क्रियान्वयन का लिया जायजा

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

सब्जी खरीदने गया था पीड़ित, वापस आने पर मोटरसाइकिल वहां से गायब थी

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

ग्रामीणों ने रोका था निर्माण, अहिल्यापुर पुलिस की मौजूदगी में रविवार को ढलाई का कार्य करा दिया गया पूरा