न्यूज11 भारत
हुसैनाबाद/डेस्क: युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, राष्ट्रीय सेवा योजना क्षेत्रीय निदेशालय पटना के निर्देशानुसार पूर्व गणतंत्र दिवस परेड शिविर-2026 के लिए राज्य स्तरीय चयन प्रक्रिया 8 सितंबर को विनोबा भावे विश्वविद्यालय, हजारीबाग परिसर में आयोजित होगी. इसमें ए.के. सिंह कॉलेज जपला की एनएसएस इकाई से छह स्वयंसेवक भाग लेने के लिए टीम लीडर प्रो. रेखा सिंह के साथ रवाना हुए. चयन प्रक्रिया में प्रियांशु कुमारी, अंजली राज, शान्या कुमारी, श्याम किशोर बिसेन, अबोध कुमार और राकेश कुमार शामिल हैं. नीलांबर-पीतांबर विश्वविद्यालय, मेदिनीनगर से कुल 16 स्वयंसेवक राज्य स्तरीय चयन प्रक्रिया में भाग लेंगे, जिनमें ए.के. सिंह कॉलेज जपला के तीन छात्र एवं तीन छात्राएं शामिल हैं. महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. राम सुभग सिंह, एनएसएस कार्यक्रम पदाधिकारी प्रो. राजेश कुमार सिंह समेत अन्य पदाधिकारियों ने स्वयंसेवकों को चयन के लिए शुभकामनाएं दीं. प्रो. राजेश कुमार सिंह ने बताया कि राज्य स्तरीय चयन में सफल स्वयंसेवक आगरा, उत्तर प्रदेश में आयोजित पूर्व गणतंत्र दिवस परेड शिविर में भाग लेंगे
यह भी पढ़ें: हुसैनाबाद के समता स्कूल में मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर शोक सभा