राजकीय शोक

राजकीय शोक के दिन भी बहरागोड़ा में खुला स्किल इंडिया सेंटर, डीसी के आदेश की उड़ाई धज्जियां

सभी सरकारी कार्यालय और सरकारी शैक्षणिक संस्थान बंद रखने का आदेश जारी किया गया है

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
राजकीय शोक के दिन भी बहरागोड़ा में खुला स्किल इंडिया सेंटर, डीसी के आदेश की उड़ाई धज्जियां

गौरव पाल/न्यूज़ 11 भारत 

बहरागोड़ा/डेस्क:  झारखंड सरकार ने कैबिनेट मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर 6 और 7 सितंबर को राजकीय शोक घोषित किया है. इस दौरान सभी सरकारी कार्यालय और सरकारी शैक्षणिक संस्थान बंद रखने का आदेश जारी किया गया है. पूर्वी सिंहभूम डीसी ने भी इसको लेकर कड़ा आदेश जारी किया है. इसके बावजूद बहरागोड़ा में झारखंड सरकार के कौशल विकास योजना (Skill India) के तहत संचालित सेंटर को आज 7 सितंबर को खोल दिया गया है. राजकीय शोक के दिन सरकारी सेंटर का खुला रहना, डीसी के आदेश का सीधा उल्लंघन है. जबकि जिले के सभी सरकारी स्कूल और कार्यालय बंद हैं, ऐसे में सरकारी योजना से जुड़ा सेंटर खोलना कई सवाल खड़े करता है. स्थानीय लोगों ने इस मामले पर नाराजगी जताई है और मांग की है कि डीसी जमशेदपुर इस मामले को गंभीरता से लें और आदेश का उल्लंघन करने वाले सेंटर संचालक पर उचित कार्रवाई करें.

यह भी पढ़ें: सुदिव्य सोनू के निधन पर सुभाष इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी गिरिडीह में शोक सभा का आयोजन

संबंधित सामग्री

बड़ा बाम्बू में फायरिंग से मची सनसनी, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा; देसी कट्टा, मोबाइल और दो बाइक बरामद

बड़ा बाम्बू में फायरिंग से मची सनसनी, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा; देसी कट्टा, मोबाइल और दो बाइक बरामद

खरसावां थाना क्षेत्र में देर रात हुई फायरिंग के बाद पुलिस की कार्रवाई, दोनों आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज.

चैनपुर से लापता दो नाबालिग बच्चियां लातेहार के भीमगढ़ा से सकुशल बरामद, पुलिस ने परिजनों को सौंपा

चैनपुर से लापता दो नाबालिग बच्चियां लातेहार के भीमगढ़ा से सकुशल बरामद, पुलिस ने परिजनों को सौंपा

पलामू जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पनेरीबांध से लापता हुई दो नाबालिग बच्चियों को पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए लातेहार के भीमगढ़ा से सही-सलामत बरामद कर लिया है.

भरनो के महूगांव में स्व. रंथू उरांव की प्रतिमा का हुआ अनावरण, सामाजिक एकता और परंपरा को बचाने का आह्वान

भरनो के महूगांव में स्व. रंथू उरांव की प्रतिमा का हुआ अनावरण, सामाजिक एकता और परंपरा को बचाने का आह्वान

भरनो प्रखंड के मारासिली पंचायत अंतर्गत महूगांव में गुरुवार को सरना समिति महूगांव के तत्वावधान में सरना चौक के समीप स्व. रंथू उरांव की प्रतिमा स्थापित कर विधिवत अनावरण किया गया.

नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति रांची को राजभाषा हिंदी के प्रभावी कार्यान्वयन के लिए ‘प्रशंसनीय श्रेणी’ का पुरस्कार

नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति रांची को राजभाषा हिंदी के प्रभावी कार्यान्वयन के लिए ‘प्रशंसनीय श्रेणी’ का पुरस्कार

सम्मेलन का उद्घाटन 14 सितंबर को हिन्दी दिवस के अवसर पर गृह एवं सहकारिता मंत्री, अमित शाह के द्वारा किया गया.

भैंस चराने के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से 65 वर्षीय बुजुर्ग की मौत

भैंस चराने के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से 65 वर्षीय बुजुर्ग की मौत

छतरपुर प्रखंड के अंतर्गत आने वाले दिनादाग गांव में वज्रपात (आकाशीय बिजली) की चपेट में आने से एक 65 वर्षीय व्यक्ति की असमय मौत हो गई.